
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले के मांडलगढ़ निवासी एवं वर्तमान में कोटा में कार्यरत डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस गिरिराज गर्ग का देर रात अचानक दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। जीवन की अंतिम सांस तक अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी से निभाने वाले गर्ग के चले जाने से न केवल उनका परिवार टूट गया है, बल्कि संपूर्ण पुलिस बेड़े और उनके पैतृक कस्बे मांडलगढ़ में गहरा शोक छा गया है। जानकारी के अनुसार, डीएसपी गिरिराज गर्ग कोटा स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में मौजूद थे, तभी शाम करीब 7 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें घबराहट महसूस होने लगी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी साथ में तैनात पुलिसकर्मियों को दी। साथी जवान बिना समय गंवाए उन्हें कोटा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने के अथक प्रयास किए, लेकिन उपचार के दौरान तडक़े करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। परिजनों ने बताया कि डीएसपी गर्ग को पहले से ही हृदय संबंधी बीमारी थी। इसी वर्ष मार्च महीने में जयपुर के एक निजी अस्पताल में हार्ट ब्लॉकेज के बाद उनके हृदय में स्टेंट डाला गया था। इसके बावजूद उन्होंने काम के प्रति कभी ढिलाई नहीं बरती। इसी अगस्त माह में उन्होंने 14वीं आरएसी में जॉइन किया था और वर्तमान में खनन विभाग से संबंधित विशेष तैनाती पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी सरकारी सेवा के अभी लगभग चार वर्ष शेष थे। मृतक के बेटे प्रज्वल गर्ग ने बताया कि बीती रात पुलिस स्टाफ की ओर से फोन पर पिता की तबीयत खराब होने की खबर मिली। सूचना मिलते ही वे तुरंत अपने दादाजी के साथ कोटा के लिए रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही नियति अपना क्रुर खेल खेल चुकी थी। अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों और साथी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से माहौल बेहद गमगीन हो गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया, जिसे लेकर वे मांडलगढ़ के लिए रवाना हो गए।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने युवाओं से की नशामुक्त समाज बनाने की अपी . . .
2026-09-18 12:51:23
राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले झमाझम : उदयपुर में पुल पर बह . . .
2026-09-18 12:47:47
पीएम मोदी के जन्मदिन पर CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, बोले- देश विक . . .
2026-09-17 12:26:36
जयपुर से किडनैप कर एक कोचिंग स्टूडेंट के हाथ-पैर तोड़ने का मामला स . . .
2026-09-18 12:41:59
राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट आमेर महल से शुरू . . .
2026-09-18 12:33:57
त्रिपोलिया बाजार में मणिहारों का कटला के सेठी कॉम्प्लेक्स में गुर . . .
2026-09-17 12:14:03