It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

कॉर्पोरेट गवर्नेंस में एआई का सही इस्तेमाल समय की मुख्य मांग - पवन चांडक
By Lokjeewan Daily - 19-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के भीलवाड़ा चैप्टर द्वारा  एआई अनलॉक्ड कॉर्पोरेट गवर्नेंस के भविष्य का रूपांतरण विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यशाला के दौरान कॉर्पोरेट गवर्नेंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव और इसकी उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आईसीएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएस पवन जी चांडक, विशिष्ट अतिथि ओसवाल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक प्रवीण ओसवाल, आईसीएसआई के सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीएस मनोज कुमार पुरबे और एनआईआरसी-आईसीएसआई  के सचिव सीएस राहुल शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएस पवन जी चांडक ने बदलती तकनीक के साथ तालमेल बिठाने पर जोर देते हुए कहा कि कॉर्पोरेट गवर्नेंस में एआई का सही और सटीक उपयोग करना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। ओसवाल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक प्रवीण ओसवाल ने भी कॉर्पोरेट जगत में नई तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव पर विचार रखे। वहीं, सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीएस मनोज कुमार पुरबे और एनआईआरसी के सचिव सीएस राहुल शर्मा ने कंपनी सचिवों के लिए आधुनिक कानूनों, एआई टूल्स और बदलती रेगुलेटरी व्यवस्थाओं को अपनाने पर मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता सीए रतन सिंह तंवर ने तकनीकी सत्र में कंपनी सचिवों के लिए एआई टूल्स, बोर्ड मैनेजमेंट और रेगुलेटरी कम्प्लायंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की व्यावहारिक उपयोगिता को समझाया। इस अवसर पर भीलवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कंपनी सचिव, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भीलवाड़ा चैप्टर की अध्यक्ष सीएस अदिति बाबेल और सचिव सीएस वरुण काबरा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्रायोजकों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार जताया।

अन्य सम्बंधित खबरे