It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

धूमधाम से मनाया राधा प्राकट्य महोत्सव, भजनों और महारास से निंबार्क आश्रम बना मिनी वृंदावन
By Lokjeewan Daily - 21-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट के तत्त्वावधान में राधा प्राकट्य महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, धूमधाम और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित विविध प्रतियोगिताओं, भजनों की सुरम्य सरिता और महारास की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया, जिससे पूरा परिसर वृंदावन के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राजस्थान पुलिस भीलवाड़ा की कमांडो राजकुमारी चौधरी ने आज के दौर में महिलाओं और बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डाला तथा विषम परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने के व्यावहारिक गुर सिखाए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिद्धि विनायक हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा शर्मा तथा सीआईडी विभाग से दिलजीत सिंह एवं नवल भारद्वाज उपस्थित रहे। समारोह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक संध्या जैन एवं अमिता व्यास की देखरेख में विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिताओं में 5 वर्ष आयु वर्ग में धीरा राठी ने प्रथम तथा नव्या सोमानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10 वर्ष आयु वर्ग में आन्वी लड्डा प्रथम रहीं। 20 वर्ष आयु वर्ग में भूमिका वैष्णव प्रथम और राशि वैष्णव द्वितीय स्थान पर रहीं। 20 से 50 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिष्ठा लुहार ने प्रथम, गरिमा जैन ने द्वितीय तथा अनुष्का माहेश्वरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में अथर्व जैन प्रथम और ऋषिव राठी द्वितीय रहे। सभी विजयी प्रतिभागियों को गुरुदेव महंत श्री मोहन शरण जी शास्त्री महाराज द्वारा पुरस्कार वितरित कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। सांस्कृतिक सत्र में पंडित देवराज व्यास द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। महारास के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था और पूरा वातावरण कृष्ण-राधा के भक्ति रस में सराबोर हो गया। महिला प्रकोष्ठ प्रमुख नीलम शर्मा ने बताया कि इस शुभ अवसर पर गुरुदेव महंत श्री मोहन शरण जी शास्त्री ने श्रद्धालुओं को बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया कि श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट का देवस्थान विभाग से विधिवत रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो गया है, जिससे ट्रस्ट के सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार मिलेगा। इस मौके पर पुरूष युवा प्रकोष्ठ की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने में संयोजक अमिता लड्डा और प्रभारी दीपिका अरोड़ा का विशेष सहयोग रहा, जबकि मंच का कुशल एवं प्रभावपूर्ण संचालन हंसा व्यास और अंकिता भारद्वाज द्वारा किया गया।

अन्य सम्बंधित खबरे