
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान में रामधाम में रविवार को विशेष साप्ताहिक रामायण आध्यात्मिक पाठ व विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान हनुमान चालीसा, श्रीमद्भगवद्गीता पाठ तथा रामायण अंत्याक्षरी का संगीतमय आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर जगदीश भदादा द्वारा चौपाइयों व श्लोकों का विस्तृत अर्थ श्रद्धालुओं को समझाया गया, जिसे सुनकर सभी भावविभोर हो गए। चातुर्मास कर रहे संत आबू पर्वत के स्वामी हरी तीर्थ महाराज ने सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं को दैनिक जीवन में उपयोगी 5 पवित्र वस्तुओं दूर्वा (घास), अक्षत (चावल), केसर, चंदन और सरसों के दानों के आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी गई। दूर्वा को वंश वृद्धि, अक्षत को अटूट श्रद्धा, केसर को तेज, चंदन को शीतलता और सरसों को नकारात्मकता नष्ट करने का प्रतीक बताया गया। इन पांचों वस्तुओं को पीले या लाल रेशमी कपड़े की पोटली में बांधकर, कलावा या रक्षा सूत्र में पिरोकर वैदिक रक्षा सूत्र तैयार करने और उसे सर्वप्रथम इष्ट देव या कुलदेवता को अर्पित करने की विधि बताई गई। कार्यक्रम के अंत में सांयकालीन महा आरती, राम नाम जप, पक्षियों के लिए चुग्गे का प्रबंध और गोसेवा जैसे नियमित कार्य संपन्न हुए। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हेमंत मानसिंहका एवं सचिव अभिषेक अग्रवाल ने सभी सनातन धर्मानुरागियों से इन धार्मिक व सामाजिक सेवा कार्यों में सहभागिता निभाने की अपील की है।
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 : 273 निकायों में अध्यक्ष और 5 निगमों म . . .
2026-09-21 13:16:51
फर्नीचर एक्सप्रेस” से जोधपुर के निर्यातकों को मिल रहा बड़ा व्यावस . . .
2026-09-19 17:34:08
जयपुर के मेयर चुनाव के लिए बीजेपी ने सुनील कोठारी को अपना दावेदार . . .
2026-09-19 17:11:55
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने लोकमंथन यात्रा को किया रवाना . . .
2026-09-21 13:12:16
पुरोहित जी का कटला अग्निकांड : उच्चस्तरीय कमेटी करेगी हादसे की जा . . .
2026-09-19 17:36:44
जयपुर से किडनैप कर एक कोचिंग स्टूडेंट के हाथ-पैर तोड़ने का मामला स . . .
2026-09-18 12:41:59