It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

वरिष्ठ नागरिक मंच के कार्यक्रमों में भक्ति और संगीत की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
By Lokjeewan Daily - 21-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  वरिष्ठ नागरिक मंच की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सदस्यों ने भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्साह और उमंग का प्रदर्शन किया। कार्यक्रमों में महिलाओं ने भजनों पर भाव-विभोर होकर नृत्य किया, वहीं स्वर संगम कार्यक्रम में सदस्यों ने फिल्मी और गैर-फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।  वरिष्ठ नागरिक मंच की महिला सदस्यों ने भक्ति कार्यक्रम में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। महिलाओं ने ‘मेरा बेड़ा लगा दीजिए पार बजरंग बाला’, ‘मेरे भोले वाले नाथ’, ‘मारो चारभुजा रा नाथ’, ‘तूने इतना दिया रे गिरधारी’, ‘ओ बांके बिहारी’, ‘एक बार तो हाथ उठाओ हनुमान के लिए’, ‘ठुमक ठुमक राधा चली’ और ‘अच्युतम केशवम् कृष्ण दामोदरम्’ सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां दीं। ‘वृंदावन जाने की मेरे मन में आ रही है’ जैसे भजनों पर महिलाओं ने नृत्य कर आनंद लिया। महिला सचिव वीणा खटोड़ एवं भजन प्रभारी मंजुलता भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम में वीणा खटो?, मंजुलता भट्ट, उर्मिला माहेश्वरी, मधु गुप्ता, मधु सोमानी, सरला शर्मा, विष्णु लढ़ा, ललिता तोतला, ललिता राठी, सीमा बनर्जी, रमा पुरोहित सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं। इससे पूर्व शनिवार को स्वर संगम कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 15 पुरुष एवं महिला सदस्यों ने फिल्मी और गैर-फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम से चयनित पांच प्रस्तुतियों को 27 सितंबर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुत किया जाएगा। अध्यक्ष मदन खटोड़ ने बताया कि निर्णायक मंडल में डॉ. दीपेश विश्नावत, राकेश काठा और अंशुल राव शामिल रहे। इनके निर्णय के आधार पर कृष्ण गोपाल सोमानी, पवन अग्रवाल, रविंद्र कुमार झा, सूरज सक्सेना और योगेंद्र सक्सेना का चयन किया गया। कार्यक्रम में महासचिव उमा शंकर शर्मा सहित मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे