It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

17वीं बाबा रामदेव पैदल यात्रा कलेक्ट्रेट से रवाना: सामाजिक समरसता और सद्भाव का दे रही संदेश
By Lokjeewan Daily - 21-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  बलाई समाज की ओर से बाबा रामदेव जयंती और तेजा दशमी के पावन अवसर पर शहर में 17वीं विशाल बाबा रामदेव पैदल यात्रा गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर से पूजन-अर्चन और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुई यह यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई हरणी महादेव मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान पूरा शहर जय बाबा री के जयकारों और भगवा ध्वजों से गुंजायमान रहेगा। इस अवसर पर मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना एवं पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक भडाना  ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि बाबा रामदेव जी के आशीर्वाद से यह यात्रा प्रतिवर्ष भव्य रूप ले रही है। उन्होंने कहा, यह यात्रा कलेक्ट्रेट से हरणी महादेव तक पूरे शहर में सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश लेकर निकाली जा रही है। बाबा रामदेव जी की कृपा सभी समाजजनों और पूरे भीलवाड़ा जिले पर बनी रहे। विधायक भड़ाना ने सभी धर्मावलंबियों से बाबा रामदेव के ध्वज तले एकजुट होकर यात्रा को सफल बनाने और एकता का संदेश प्रसारित करने की अपील की। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने प्रदेशवासियों को बाबा रामदेव जयंती और तेजा दशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा,  बाबा रामदेव जी ने समाज से जातिवाद, धर्मवाद और भेद-भाव मिटाने का जो संदेश दिया था, उसे यह समिति घर-घर तक पहुँचा रही है। वीर तेजाजी महाराज भी सत्यवादिता, गौ-रक्षा और वचनबद्धता की मिसाल रहे हैं।  उन्होंने विश्वास जताया कि लोकदेवताओं के विचारों को अपनाने से समाज में शिक्षा, आपसी भाईचारा और अमन-चैन सुदृढ़ होगा। शोभायात्रा में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया।

अन्य सम्बंधित खबरे