
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। नगर निगम की पहली निर्वाचित महिला महापौर जसवंत कंवर तथा उप महापौर राधेश्याम सोमानी ने आज पदभार संभाल लिया। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपना-अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा और जय श्रीराम के नारे गूंज उठे। नगर पालिका से लेकर निगम तक के 75 साल के इतिहास में पहला मौका है, जबकि महापौर व उप महापौर निर्विरोध चुने गए हैं। महापौर जसवंत कंवर तथा उप महापौर राधेश्याम सोमानी अपने-अपने समर्थकों के साथ सुबह नगर निगम कार्यालय पहुंचे। सबसे पहले महादेव, बालाजी व सगसजी के स्थान पर पूजा-अर्चना की। फिर संस्थापक राजा भलराज भील (भील राजा) की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। बालाजी मंदिर के पुजारी पं.आशुतोष शर्मा तथा पं.अशोक व्यास के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने पदभार ग्रहण किया। दोनों का मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिय़ा, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, विधायक अशोक कोठारी, पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, नगर निगम प्रभारी वीरम देव सिंह, निवर्तमान महापौर राकेश पाठक, पूर्व सभापति अनिल बल्दवा, ललिता समदानी व मंजू चेचाणी, पूर्व जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, भाजपा प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह राणावत, वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज, भाजपा जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी, अविनाश जीनगर सहित मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर निगम कमिश्नर कमल सिंह यादव, निजी सचिव हरनारायण माली सहित अन्य स्टाफ ने भी स्वागत किया।
महापौर व उप महापौर को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यकर्ताओं में उत्साह का आलम ये था कि महापौर चैंबर व उप महापौर चैंबर में पैर रखने की जगह नहीं रही।
भीलवाड़ा को आदर्श शहर बनाएंगे: महापौर
महापौर जसवंत कंवर ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, जिला संगठन व सभी जनप्रतिनिधियों ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। जनता ने जो स्नेह दिया है, वे उसकी आभारी हैं। पहली प्राथमिकता क्या होगी? इस सवाल पर महापौर जसवंत कंवर ने कहा-सबसे पहले शहर की सडक़ों पर हो रहे गड्ढों को सुधारेंगे। अच्छी सडक़ें बनाएंगे, ताकि लोगों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं हो। नालियों की सफाई और बेहतर कराएंगे। जहां नालियां या सडक़ें नहीं है, वहां बनाएंगे। सभी जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से भीलवाड़ा शहर को प्रदेश में आदर्श शहर बनाने की दिशा में काम करेंगे।
ग्रीन-क्लीन सिटी बनाएंगे: उप महापौर
उप महापौर राधेश्याम सोमानी ने पद संभालते ही कहा कि शहर को ग्रीन और क्लीन सिटी बनाएंगे। इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वे सबसे पहला काम क्या करेंगे? इस सवाल पर सोमानी ने कहा-भीलवाड़ा शहर में सीवरेज की बड़ी समस्या है। इसके कारण शहर की सडक़ें खुदी पड़ी है। जनता परेशान होती है। हमारी कोशिश रहेगी कि सीवरेज की समस्या का समाधान करते हुए समय पर अच्छी क्वालिटी का काम हो। सडक़ें अच्छी रहे, जिससे लोगों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं हो। सभी जनप्रतिनिधियों, महापौर व निगम टीम का पूरा सहयोग लेकर काम करेंगे।
राजस्थान में मंगलवार को हुए डिप्टी मेयर के चुनाव में 7 नगर निगम म . . .
2026-09-23 12:32:10
राजस्थान निकाय चुनाव : आज चुने जाएंगे डिप्टी मेयर, उपसभापति और उप . . .
2026-09-22 13:19:16
धर्मांतरण के लिए बेल्जियम से आए 5.10 करोड़ रुपए : एजुकेशन और कल् . . .
2026-09-22 13:17:39
हॉस्पिटल की ऑडिट के नाम पर 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते फर्जी RGH . . .
2026-09-23 12:27:54
जयपुर में पंचायती राज चुनाव की लॉटरी निकली . . .
2026-09-23 12:24:27
जयपुर जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के चुनाव संपन्न: सत्येन्द्र सिंह . . .
2026-09-22 13:21:00