
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। बिजौलिया क्षेत्र की बालाजी कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। बेखौफ चोरों ने न केवल कमरों में रखी नकदी और सोने-चांदी के आभूषण समेटे, बल्कि घर के बरामदे में बने मंदिर से भगवान की चांदी की प्रतिमाएं तक चुरा लीं। वारदात के समय परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था और मकान पर ताला लगा था। घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसी ने टूटे ताले और खुला दरवाजा देखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बालाजी कॉलोनी स्थित मकान नंबर 58 के मालिक घनश्याम सिंह कानावत अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। मकान सूना पाकर अज्ञात बदमाशों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने पूरे घर का कोना-कोना खंगाल डाला। कमरों में रखे सामान को तितर-बितर करते हुए चोरों ने अलमारियों और पलंग के लॉकर की तलाशी ली। बदमाशों ने पलंग के लॉकर में रखे करीब 1 लाख 80 हजार रुपए नकद पार कर दिए। इसके अलावा अलमारी में रखे करीब 1 किलो वजनी चांदी के आभूषण ले उड़े, जिनमें 4 जोड़ी पाजेब, 4 जोड़ी पैरों के कड़े और 2 चांदी की करंतियां शामिल हैं। मकान मालिक घनश्याम सिंह कानावत ने बताया कि उनके भांजे के विवाह के दौरान हथेले में आए करीब 55 हजार रुपए भी घर में संभालकर रखे हुए थे, जिन्हें बदमाश अपने साथ ले गए। चोरी की इस वारदात में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि बदमाशों के सिर पर कानून का कोई खौफ नहीं था। बदमाशों ने घर के बरामदे में स्थित मंदिर तक को निशाना बनाया और वहां स्थापित चांदी की गाय, भगवान श्री गणेश तथा माता लक्ष्मीजी की प्रतिमाएं भी चुरा लीं। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पड़ोसी शालिग्राम धाकड़ की नजर मकान पर पड़ी। उन्होंने देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला पड़ा है। अनहोनी की आशंका जताते हुए उन्होंने तुरंत मकान मालिक को सूचित किया। इसके बाद मकान मालिक घनश्याम सिंह कानावत ने बिजौलिया थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। अज्ञात चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस अब आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस फुटेज के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश कौन थे, वे किस दिशा से आए थे और चोरी की घटना के बाद किस रास्ते से फरार हुए। उधर, घनी आबादी वाली बालाजी कॉलोनी में दिन-दहाड़े/सूने मकान को निशाना बनाकर हुई इस बड़ी वारदात के बाद स्थानीय निवासियों और कॉलोनीवासियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है। निवासियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
राजस्थान में मंगलवार को हुए डिप्टी मेयर के चुनाव में 7 नगर निगम म . . .
2026-09-23 12:32:10
राजस्थान निकाय चुनाव : आज चुने जाएंगे डिप्टी मेयर, उपसभापति और उप . . .
2026-09-22 13:19:16
धर्मांतरण के लिए बेल्जियम से आए 5.10 करोड़ रुपए : एजुकेशन और कल् . . .
2026-09-22 13:17:39
हॉस्पिटल की ऑडिट के नाम पर 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते फर्जी RGH . . .
2026-09-23 12:27:54
जयपुर में पंचायती राज चुनाव की लॉटरी निकली . . .
2026-09-23 12:24:27
जयपुर जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के चुनाव संपन्न: सत्येन्द्र सिंह . . .
2026-09-22 13:21:00