
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन सुभाष नगर स्थित श्रीराम पार्क इन दिनों प्रशासनिक अनदेखी और नगर निगम की लापरवाही के कारण अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। स्थानीय लोगों के टहलने और बच्चों के खेलने के लिए बनाया गया यह पार्क अब समस्याओं का अड्डा बन चुका है। पार्क के अंदर जहां सुविधाओं का अकाल है, वहीं इसके ठीक बाहर फैली गंदगी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पार्क के मुख्य द्वार और बाहरी दीवारों के पास नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। सडक़ किनारे भारी मात्रा में प्लास्टिक की थैलियां, सूखा व गीला कचरा तथा मलबे के ढेर पड़े हैं। इस कचरे पर दिनभर आवारा गायों और मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। कचरे में मुंह मारते मवेशियों के कारण न केवल बदबू फैल रही है, बल्कि सडक़ से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
अंदर टूटी बेंचें और सुविधाओं का अभाव
पार्क के भीतर की स्थिति भी कुछ खास अलग नहीं है। सुबह-शाम टहलने आने वाले बुजुर्गों और महिलाओं के बैठने के लिए लगाई गई सीमेंटेड और लोहे की अधिकांश बेंचें टूट चुकी हैं। देखभाल के अभाव में पार्क में घास सूख रही है और पेड़-पौधों की नियमित छंटाई नहीं हो पा रही है। शाम ढलते ही पार्क में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा शुरू हो जाता है, जिससे स्थानीय निवासी यहां आने से कतराने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा
क्षेत्र के विजय व्यास ने बताया कि पार्क की बदहाली और बाहर फैले कचरे को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और प्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। सफाई कर्मचारी केवल औपचारिकता निभाकर चले जाते हैं। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि राम पार्क के बाहर से तुरंत कचरा हटवाया जाए, मवेशियों के लिए उचित व्यवस्था की जाए तथा पार्क के अंदर टूटी बेंचों की मरम्मत कराकर सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया जाए। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मोहल्लावासियों को उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
प्रदेश की 65 हजार महिला वार्ड-पंच, 7200 महिला सरपंच बनेंगी . . .
2026-09-24 13:05:30
जयपुर के दौलतपुरा इलाके में नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी . . .
2026-09-24 12:58:55
राजस्थान में मंगलवार को हुए डिप्टी मेयर के चुनाव में 7 नगर निगम म . . .
2026-09-23 12:32:10
एसीएस भास्कर ए. सावंत ने हेल्पलाइन और वीसी के माध्यम से सुनी परिव . . .
2026-09-24 13:15:21
जयपुर की मिट्टी पर सजी प्राकृतिक खेती की पाठशाला . . .
2026-09-24 13:12:38
हॉस्पिटल की ऑडिट के नाम पर 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते फर्जी RGH . . .
2026-09-23 12:27:54