
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- शाम को राजेंद्र मार्ग से निकलेगी विशाल शोभायात्रा
- मानसरोवर झील एवं काइन हाउस में होगा विसर्जन
भीलवाड़ा लोकजीवन। वस्त्रनगरी में पिछले 12 दिनों से जारी गणेश उत्सव का अनंत चतुर्दशी पर समापन हो रहा है। शहर में स्थापित विभिन्न गणेश प्रतिमाओं की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन के लिए ले जाने का दौर शुरू हो चुका है। पूरा शहर ढोल-नगाड़ों, भजनों और गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान है। श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस सामूहिक विसर्जन कार्यक्रम के तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों और मोहल्लों से बप्पा की प्रतिमाएं पूजा के बाद विसर्जन मार्ग के लिए रवाना हो चुकी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी प्रतिमाएं राजेंद्र मार्ग स्कूल में एकत्र होकर सामूहिक शोभायात्रा का रूप लेगी।
शाम 4 बजे निकलेगी शोभायात्रा
शाम 4 बजे राजेंद्र मार्ग स्कूल से शोभायात्रा शुरू होगी। मुरली विलास रोड, रेलवे स्टेशन, गोल प्याऊ चौराहा, महाराणा टॉकीज, सर्राफा मार्केट और बड़ा मंदिर होते हुए तेजाजी चौक पहुंचेगी। रेलवे स्टेशन पर संतों एवं महामंडलेश्वरों की उपस्थिति में यात्रा का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। पूरे मार्ग में श्रद्धालु व सामाजिक संगठन पुष्पवर्षा कर बप्पा की अगवानी करेंगे।
तेजाजी चौक में होगी सामूहिक महाआरती
शोभायात्रा तेजाजी चौक तालाब पहुंचेगी, जहां विशाल वट वृक्ष के नीचे बने चबूतरे पर सभी प्रतिमाओं को विराजित कर भव्य सामूहिक महाआरती की जाएगी। इसके बाद प्रतिमाओं को प्रशासन द्वारा निर्धारित विसर्जन कुंडों—कॉइन हाउस (हरणी महादेव रोड) और मानसरोवर झील क्षेत्र—में पूर्ण श्रद्धा और सम्मान के साथ विसर्जित किया जाएगा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा और यातायात की विशेष व्यवस्था कीजाएगीै। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से केवल निर्धारित कुंडों में ही प्रतिमाएं विसर्जित करने की अपील की है।
प्रदेश की 65 हजार महिला वार्ड-पंच, 7200 महिला सरपंच बनेंगी . . .
2026-09-24 13:05:30
जयपुर के दौलतपुरा इलाके में नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी . . .
2026-09-24 12:58:55
राजस्थान में मंगलवार को हुए डिप्टी मेयर के चुनाव में 7 नगर निगम म . . .
2026-09-23 12:32:10
एसीएस भास्कर ए. सावंत ने हेल्पलाइन और वीसी के माध्यम से सुनी परिव . . .
2026-09-24 13:15:21
जयपुर की मिट्टी पर सजी प्राकृतिक खेती की पाठशाला . . .
2026-09-24 13:12:38
हॉस्पिटल की ऑडिट के नाम पर 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते फर्जी RGH . . .
2026-09-23 12:27:54