It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

बारिश थमते ही बदला मौसम का मिजाज, दिन में चिलचिलाती धूप से आमजन बेहाल
By Lokjeewan Daily - 25-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले में मानसून की गतिविधियों के सुस्त पड़ते ही मौसम ने तेजी से करवट ली है। पिछले कुछ दिनों से बारिश रुकने के बाद अब चिलचिलाती धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह के समय जहां हल्की ठंडक और सुहावना मौसम रहता है, वहीं दिन ढलते ही दोपहरी में गर्मी का अहसास बढ़ रहा है। रात में तापमान गिरने से लोगों को अब दिन और रात के मौसम में बड़ा अंतर महसूस होने लगा है। मौसम विभाग के भीलवाड़ा केंद्र से मिले आंकड़ों के मुताबिक, 24 सितंबर को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा है। इस दौरान 24 घंटे में बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा, लेकिन 26 सितंबर तक इसके 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 27 से 30 सितंबर के बीच पारा 33 से 34 डिग्री के आसपास बना रहेगा। आसमान साफ रहने के कारण सूर्य की किरणें सीधे धरातल पर पड़ रही हैं, जिससे दोपहर में लोगों को पंखे व कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि सूर्यास्त के बाद हवा में ठंडक घुलने से रात में राहत मिल रही है।
किसानों और आमजन के लिए दोहरी स्थिति
बारिश का दौर थमने से लगातार हो रही बरसात से परेशान इलाकों को राहत मिली है और खेतों में नमी बनी हुई है। लेकिन दोपहर में काम करने वाले मजदूरों व किसानों को तेज धूप की मार झेलनी पड़ रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना नहीं है। मानसून की विदाई के इस दौर में मौसम का यह दोहरा मिजाज कुछ दिनों तक जारी रहेगा। हालांकि इसे अभी कड़ाके की सर्दी की शुरुआत कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन सुबह-रात की यह हल्की ठंडक 'गुलाबी सर्दी' की आहट जरूर दे रही है।

अन्य सम्बंधित खबरे