It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

गंगापुर में रिफंड के विवाद को लेकर दुकान में घुसे दर्जनों युवक, संचालक से की मारपीट
By Lokjeewan Daily - 25-09-2026

-  ले गए नकदी, दी जान से मारने की धमकी  
- सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
भीलवाड़ा लोकजीवन। गंगापुर थाना क्षेत्र स्थित मेहता पेट्रोल पंप के सामने महावीर रेफ्रिजरेशन दुकान में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने तथा जबरन पांच हजार रुपये ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीडि़त दुकान संचालक ने पुलिस थाने में नामजद व अन्य लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 23 सितंबर की शाम करीब 7.40 बजे पिछोरिया खेड़ा निवासी दुकान संचालक सम्पतलाल जाट, उनकी पत्नी और कर्मचारी धर्मराज भील दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान दो महिंद्रा थार, एक फॉर्च्यूनर, एक टाटा ईवी और एक महिंद्रा टीयूवी कार में सवार होकर करीब 25 लोग अचानक दुकान के बाहर पहुंचे और सीधे अंदर घुसकर सम्पतलाल को घेर लिया। आरोप है कि भावलास (थाना बागोर) निवासी कैलाश जाट ने एक मशीन के 5 हजार रुपये रिफंड की मांग की। जब सम्पतलाल ने बताया कि मशीन उनकी नहीं है और उसे पहले ही रिपेयरिंग के लिए भेजा जा चुका है, तो आरोपी कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दुकान में रखे सामान से सम्पतलाल पर हमला कर दिया और उससे 5,000 जबरन छीन लिए। बीच-बचाव करने आई सम्पतलाल की पत्नी और कर्मचारी धर्मराज भील के साथ भी धक्का-मुक्की व मारपीट की गई। इस हमले में सम्पतलाल के सिर में गंभीर चोट आई तथा हाथ में फ्रैक्चर हो गया। वहीं पत्नी व कर्मचारी को भी अंदरूणी चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके क
ारण वह उसी रात पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवा सका था।
नामजद आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर
पीड़ित ने रिपोर्ट में रामकिशन जाट, कैलाश जाट, लक्ष्मीलाल, सोनू जाट, श्रवण जाट, धर्मेन्द्र जाट, हंसराज जाट, राजेन्द्र लुहार (सभी निवासी भावलास), जगदीश जाट (लेसवा), गोपाल जाट, अशोक जाट, बद्री जाट (बोरियापुरा), नारायण जाट (किरतपुरा) तथा गोपाल वैष्णव (मैलोनी खेड़ा) को नामजद किया है। इसके अलावा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी शिकायत दी गई है। जाते-जाते आरोपियों ने पुलिस में जाने पर जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
दुकानदार के अनुसार पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

अन्य सम्बंधित खबरे