It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पारिवारिक कलेश के चलते युवक ने फांसी लगाने का किया प्रयास
By Lokjeewan Daily - 26-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  बिजौलियां थाना क्षेत्र के कांस्या गांव में शनिवार सुबह घरेलू विवाद के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां पारिवारिक कलेश से परेशान होकर एक 31 वर्षीय युवक ने घर में ही साफी से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को फांसी के फंदे पर लटकता देख परिजनों में हडक़ंप मच गया। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारा और अचेत अवस्था में उपचार के लिए स्थानीय उप जिला चिकित्सालय बिजौलिया पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। मामले की जानकारी देते हुए एसआई सुनील बेनीवाल ने बताया कि कांस्या निवासी भंवरलाल बंजारा (31) पुत्र हजारीलाल को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। युवक पेशे से लोडर चलाने का काम करता है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि घटना के समय युवक अत्यधिक शराब के नशे में था। इसके अलावा यह बात भी सामने आई है कि युवक ने पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास किया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए गहनता से जांच शुरू कर दी है।

अन्य सम्बंधित खबरे