It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

ब्रेकिंग न्यूज़

जयपुर में नकली घी की पैकिंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार:आरोपी कोडवर्ड में लेते ऑर्डर, गोदाम से 61,600 कार्टन-पाउच बरामदईरानी नाव में ₹3,000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिकों को कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने गिरफ्तार किया है।लैंडिंग के बाद सामने आया कि विमान में हाइजैक जैसी स्थिति नहीं थी। इजराइली सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, पायलटों के बीच कहासुनी के बाद ये सिग्नल भेजे गए थे।दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट से अचानक हाइजैक का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल में हड़कंप मच गया।चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पूरा हो चुके राज्यों में ऑनलाइन फॉर्म 6 से अतिरिक्त घोषणा हटा दी

सेवा पखवाड़ा: 75 गर्भवती महिलाओं को बांटे पोषाहार किट
By Lokjeewan Daily - 30-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। वरिष्ठ नागरिक मंच के तत्वावधान में आयोजित सेवा एवं खेलकूद पखवाड़े के तीसरे दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाष नगर में गर्भवती महिलाओं को पोषाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश छापरवाल ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, ममता कार्ड के महत्व तथा प्रसव उपरांत शिशु की सही देखभाल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी कैलाश पुरोहित ने बताया कि इस दौरान कुल 75 गर्भवती महिलाओं को पोषाहार किट वितरित किए गए, जिनमें गुड़, मूंगफली, भुने चने, मूंग दाल और खोपरा शामिल था। आयोजन में स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सुशील राज राजोरिया का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन महासचिव कृष्ण गोपाल सोमानी ने किया। इस अवसर पर मंच अध्यक्ष मदन खटोड़, मूलचंद बाफना, उमाशंकर शर्मा, हरिप्रसाद व्यास, सुरेश आग़ाल, रमेश उपाध्याय, सुभाष व्यास, अनिल माहेश्वरी, वीणा खटोड़, उर्मिला माहेश्वरी, संगीता विजयवर्गीय तथा डॉ. ऊषा अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे