It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

ब्रेकिंग न्यूज़

जयपुर में नकली घी की पैकिंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार:आरोपी कोडवर्ड में लेते ऑर्डर, गोदाम से 61,600 कार्टन-पाउच बरामदईरानी नाव में ₹3,000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिकों को कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने गिरफ्तार किया है।लैंडिंग के बाद सामने आया कि विमान में हाइजैक जैसी स्थिति नहीं थी। इजराइली सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, पायलटों के बीच कहासुनी के बाद ये सिग्नल भेजे गए थे।दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट से अचानक हाइजैक का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल में हड़कंप मच गया।चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पूरा हो चुके राज्यों में ऑनलाइन फॉर्म 6 से अतिरिक्त घोषणा हटा दी

विद्युत पोल में आग से लाखों के उपकरण जले, बिजली विभाग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
By Lokjeewan Daily - 30-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के पास स्थित वार्ड संख्या 26 बड़ी हरणी में मंगलवार शाम विद्युत पोल में भीषण आगजनी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। तेजाजी मंदिर के समीप लगे विद्युत पोल और डीपी में अचानक स्पार्किंग के बाद जोरदार लपटें उठने लगीं। करीब 40 से 45 मिनट तक पोल से अंगारे और लपटें गिरती रहीं, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। पार्षद शंकरलाल जाट और स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि आग लगते ही सिक्योर कंपनी तथा कंट्रोल रूम में लगातार फोन किए गए। इसके बावजूद न तो समय पर पावर सप्लाई बंद की गई और न ही विद्युतकर्मी मौके पर पहुंचे। लगभग एक घंटे बाद कंपनी के कर्मचारी और दमकल मौके पर आई। निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती तो बड़ा नुकसान टाला जा सकता था। हाई-वोल्टेज और स्पार्किंग के कारण क्षेत्र के दर्जनों घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए। निवासियों के टीवी, फ्रिज, पंखे, कूलर और पानी की मोटरें पूरी तरह नष्ट हो गईं, जिससे लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
घटना से आक्रोशित वार्डवासियों ने पार्षद शंकरलाल जाट के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि परिवारों के हुए नुकसान का तत्काल सर्वे करवाकर मुआवजा दिया जाए।
लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक व कानूनी कार्रवाई की जाए।
जर्जर विद्युत तारों, इंसुलेटरों और खंभों की तकनीकी जांच करवाकर मेंटेनेंस सुनिश्चित किया जाए।
शिकायत दर्ज होते ही 5 से 10 मिनट में लाइन ट्रिप करने की व्यवस्था हो। पार्षद शंकरलाल जाट ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन व विद्युत प्रबंधन ने समय रहते उचित कदम नहीं उठाए, तो क्षेत्रवासियों को मजबूरन उग्र आंदोलन व धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा।

अन्य सम्बंधित खबरे