
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। विधायक अशोक कुमार कोठारी द्वारा संचालित विधायक खेल विकास योजना के अंतर्गत फुटबॉल खिलाड़ी मोहित बासिटा के जन्म दिवस के उपलक्ष पर स्थानीय गल्र्स कॉलेज खेल मैदान पर मुरली साइकिल के तत्वाधान में डे नाइट भीलवाड़ा साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया द्य
योजना के संयोजक एवं शिक्षाविद विवेक निमावत ने बताया कि योजना का उद्देश्य बालकों को खेलो की प्रति जोडऩा है ताकि मोबाइल और टीवी से दूर रह सके और बालकों का सर्वांगीण विकास हो । इस प्रतियोगिता में छोटे बालकों , के साथ युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साह से भाग लिया द्य इस दौरान नन्हे बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता भी करवाई गई। खेल प्रशिक्षक एवं मुख्य कोच अजित जैन ने बताया कि साइकिल रेस में मिराया डाड, गरिमा सिसोदिया, दिव्या ढ़ोली, हंसराज सिंह, सार्थक राठी, मयंक मोदी ,आयुष कुमावत, कृष्णा मीणा, शुभम सेन, जसवीर सिंह,आर्यन गांच्छा ,किंजल, गौरव मेघवंशी, गोविंद शर्मा ,मोहित बासिटा, दीक्षिता मीणा, गीतिका कृपलानी, नीरज राव, गुंजन सांसी ,कुशांक कृपलानी और हितेश शर्मा अपने-अपने वर्गों में विजेता रहे। 3 साल से 6 साल तक के बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता में काव्या बसीटा, अथिया जाट ,निवी जैन और शिवांश ने मेडल जीते। समापन समारोह में खेल प्रेमी कैलाश चंद्र डाड, मुरली साइकिल के यश झुर्रानी, विधायक कार्यालय प्रभारी बाबूलाल टांक, समाजसेवी सत्य नारायण गुग्गड़ और भीलवाड़ा साइकिल क्लब के सदस्य सत्यनारायण राठी और भेरुलाल सुवालका ने बच्चों को पदक देकर सम्मानित किया। योजना के प्रशिक्षक दिनेश सोलंकी ,मनीषा सोलंकी, पलक राजपूत ने अभिभावकों ,बच्चों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
हंसियावास में 800 करोड़ रुपये के कृत्रिम जलाशय का शिलान्यास, शीघ्र . . .
2026-10-01 18:04:35
राजस्थान में व्यापारिक संगठन कल नहीं लेंगे UPI पेमेंट . . .
2026-10-01 17:57:59
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की 30 कृषि उपज मण्डी समितियों . . .
2026-09-30 13:11:17
जयपुर में दीपक चाहर और रणवीर अलाहबादिया ने किया शूट . . .
2026-10-01 17:59:46
श्रुति भारद्वाज को फिर बनाया आरसीडीएफ का प्रबंध निदेशक . . .
2026-09-30 13:02:21
जयपुर में नकली घी की पैकिंग का खुलासा, गोदाम से 61,600 कार्टन-पा . . .
2026-09-30 13:00:43