It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

सावधान! मोबाइल में जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी
By Lokjeewan Daily - 01-10-2026

- साइबर ठगी से बचने के लिए बरते सावधानी
- पुलिस ने जारी की 15 जरूरी सावधानियां
भीलवाड़ा लोकजीवन। बदलती डिजिटल दुनिया में स्मार्टफोन आज हर व्यक्ति की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन यही मोबाइल थोड़ी सी असावधानी बरतने पर साइबर अपराधियों के लिए आपकी निजी और वित्तीय जानकारी सेंध लगाने का सीधा रास्ता भी बन सकता है। इंटरनेट पर एक गलत ऐप डाउनलोड करना, अज्ञात स्रोत वाले लिंक पर क्लिक करना या बिना सोचे-समझें किसी भी ऐप को परमिशन देना यूजर के लिए भारी पड़ सकता है। स्मार्टफोन यूज़र्स को साइबर ठगी, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और डेटा चोरी जैसी घटनाओं से सुरक्षित रखने के लिए राजस्थान पुलिस के साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं विभाग ने विस्तृत एडवाइजरी जारी करते हुए 15 प्रमुख व जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।
आधिकारिक स्टोर से ही लें ऐप, गूगल प्ले प्रोटेक्ट रखें एक्टिव
पुलिस की एडवाइजरी में स्पष्ट कहा गया है कि मोबाइल फोन में किसी भी ऐप को हमेशा गूगल प्ले स्टोर या ऐप्पल ऐप स्टोर जैसे प्रामाणिक एवं आधिकारिक स्टोर से ही इंस्टॉल करें। इसके अलावा, अनधिकृत व अज्ञात स्रोतों से ऐप इंस्टॉल करने की अनुमति वाले ऑप्शन को बंद रखें तथा मोबाइल में गूगल प्ले प्रोटेक्ट सुविधा को सदैव एक्टिव रखें।
ऐप को परमिशन देने से पहले दो बार सोचें
किसी भी ऐप को लोकेशन, कांटेक्ट्स, एसएमएस, कैमरा या माइक्रोफोन आदि की परमिशन देने से पहले यह जरूर जांच लें कि क्या ऐप के काम के लिए वास्तव में इसकी आवश्यकता है। गैर-जरूरी परमिशन देकर साइबर अपराधियों को आपकी निजी जिंदगी में झांकने का मौका मिल जाता है। इसके साथ ही, फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम और सभी एप्स को समय-समय पर अपडेट रखें। अप्रयुक्त या गैर-जरूरी एप्स को तुरंत हटा देना ही सुरक्षा के लिहाज से उचित है।
संदिग्ध लिंक से रहें सावधान, टू-स्टेप वेरिफिकेशन अपनाएं
अनजान ईमेल, एसएमएस या व्हाट्सऐप पर मिलने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक अथवा लुभावने ऑफर पर क्लिक करने से बचें। अपने स्मार्टफोन में मजबूत पिन, पासवर्ड या बायोमेट्रिक लॉक का इस्तेमाल करें तथा सभी महत्वपूर्ण खातों पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रखें। फोन गुम होने पर फाइंड माई डिवाइस फीचर बेहद मददगार साबित होता है। पुलिस ने डिवाइस सुरक्षा के लिए यूएसबी डिबगिंग ऑप्शन बंद रखने की विशेष सलाह दी है।

अन्य सम्बंधित खबरे