
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक बुधवार को आईएमए हॉल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा चिकित्सा अधिकारियों को आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने स्लाइड शो के माध्यम से जिले में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए चिकित्सा अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू एवं स्वाइन फ्लू सहित मौसमी बीमारियों के मामलों में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों पर आवश्यक दवाइयों, जांच सुविधाओं एवं उपचार की समुचित व्यवस्था पहले से सुनिश्चित रखी जाए, ताकि मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध हो सके। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही जननी सुरक्षा एक्सप्रेस एवं टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर, डीडीडब्ल्यूएच डॉ. अशोक खटवानी, समस्त ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी तथा सीएमएचओ कार्यालय के विभिन्न अनुभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में नि:शुल्क दवा एवं जांच योजना के माध्यम से अधिकाधिक मरीजों को लाभान्वित करने, परिवार कल्याण कार्यक्रम में बिजौलिया एवं जहाजपुर ब्लॉक की प्रगति ब?ाने तथा टीबी मुक्त भारत अभियान की गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए गए। एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान की प्रगति में सुधार, शक्ति दिवस के दौरान चिकित्सा अधिकारियों द्वारा नियमित विजिट एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। सीएमएचओ ने जननी सुरक्षा योजना के भुगतान की प्रगति ब?ाने तथा लाडो प्रोत्साहन योजना में लंबित भुगतानों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईएलआई के मामलों की रिपोर्टिंग बढ़ाने तथा मौसमी बीमारियों की स्थिति पर सतत निगरानी रखने को कहा। बैठक में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (एचआरपी) का समय पर चिन्हीकरण कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं सेवाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दिया गया। सीएमएचओ ने निर्देश दिए कि एएनसी जांच के लिए स्वास्थ्य संस्थान पर आने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला की आवश्यक रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर एवं यूरिन की जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि जोखिम की समय पर पहचान कर आवश्यक उपचार एवं रेफरल की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य योजनाओं की नियमित समीक्षा करने, कम प्रगति वाले सूचकांकों की पहचान कर सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा लाभार्थियों को समय पर सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
हंसियावास में 800 करोड़ रुपये के कृत्रिम जलाशय का शिलान्यास, शीघ्र . . .
2026-10-01 18:04:35
राजस्थान में व्यापारिक संगठन कल नहीं लेंगे UPI पेमेंट . . .
2026-10-01 17:57:59
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की 30 कृषि उपज मण्डी समितियों . . .
2026-09-30 13:11:17
जयपुर में दीपक चाहर और रणवीर अलाहबादिया ने किया शूट . . .
2026-10-01 17:59:46
श्रुति भारद्वाज को फिर बनाया आरसीडीएफ का प्रबंध निदेशक . . .
2026-09-30 13:02:21
जयपुर में नकली घी की पैकिंग का खुलासा, गोदाम से 61,600 कार्टन-पा . . .
2026-09-30 13:00:43