It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

शांति संदेश मंच ने मनाया सद्भावना दिवस, महात्मा गांधी जयंती पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
By Lokjeewan Daily - 01-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन ( शांति संदेश मंच के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर में एक विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसकी शुरुआत नगर निगम आयुक्त कमल सिंह ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर हस्ताक्षर करके की। समारोह को संबोधित करते हुए आयुक्त ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना एक स्वच्छ और सुंदर भारत का था। इस सपने को पूरा करना केवल सरकार का ही नहीं, बल्कि हर नागरिक का व्यक्तिगत कर्तव्य है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर गांधी जी के विचारों और उनके स्वच्छ भारत के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व सभापति मधु जाजू ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का नाम आते ही सबसे पहले स्वच्छता मिशन और उनके सेवा भाव की याद आती है। गांधी जी का सद्भाव और प्रेम संदेश हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। वहीं पूर्व पार्षद ओम साईं ने कहा कि रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम जैसे गांधी जी के प्रिय भजनों के शब्द आज भी मन को असीम आत्मिक शांति प्रदान करते हैं। आयोजक आशीष राजस्थला ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को महात्मा गांधी के विचारों और उनके योगदान से अवगत कराना समय की मुख्य मांग है। युवा वर्ग यदि गांधी जी के सिद्धांतों को अपनाएगा, तो देश, समाज और परिवार में हमेशा एकता और सौहार्द की भावना बनी रहेगी। कार्यक्रम में सफाई मजदूर जिला अध्यक्ष रामदेव चनाल, नगर अध्यक्ष राजेश मल्होत्रा, भैरूरलाल टाक, छितरमल गैंगट, पूर्व पार्षद सुरेश बम्ब, दौलत खटीक, गुरुबचन सिंह, शैलेंद्र चौधरी, दिव्या जाट, कमल कुशवाह, अनिल माली, सूर्यप्रकाश संचेती, स्वास्थ्य निरीक्षक संजय गारू, नीरू माहेश्वरी, मुश्ताक अहमद, सज्जन गुर्जर, विनीता राठौड़, शमाबाई राजपूत, मनीष अग्रवाल तथा राजू शेख सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में शांति संदेश मंच के संस्थापक अध्यक्ष राजू केसर सिंह चन्नाल ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

अन्य सम्बंधित खबरे