It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गो ने पूरे जोश से चलाई साइकिल, किया सम्मान
By Lokjeewan Daily - 01-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर भीलवाड़ा साइकिल क्लब द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान में विशेष साइकिल रैली एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष मदन खटोड़ ने हरी झंडी देकर साईकल रैली को रवाना किया। रैली बालाजी मार्केट, सूचना केंद्र चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड रोड एवं लव गार्डन रोड होते हुए गायत्री शक्ति पीठ के पास स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। रैली में मदन खटोड़, राकेश सक्सेना, अरुण संतोष मुछाल, सुरेश बम्ब, गोवर्धन सिंह कावडिय़ा, निर्मल व्यास, भेरूलाल सुवालका, सत्यनारायण राठी, रतनलाल छिपा, मंगीलाल सूत्रकार, मनोहर डुमोलिया, मुकेश सामरिया, कृष्ण गोपाल जागेटिया, कैलाश कास्ट, आर.एस. चंदेल, लाजपत आचार्य, योगेंद्र सक्सेना, विक्रम दाधीच, विजय कपूर, जिनेंद्र चौधरी, यश झुरानी, चयनिका झुरानी, कैलाश शर्मा, गिरिराज प्रजापत, धर्मेंद्र खटोड़, श्याम सुंदर जोशी सहित अनेक सदस्य शामिल हुए। रैली में शामिल एक युवा दंपति का डबल सीट, डबल चेन एवं डबल पैडल वाली साइकिल पर सवार होकर शहर की सडक़ों पर साईकल चलाना आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं रैली में कई ऐसे वरिष्ठजन भी शामिल हुए, जिनकी उम्र 80 एवं 85 वर्ष से अधिक थी। इन वरिष्ठों ने पूरे रास्ते उत्साह और उमंग के साथ साइकिल चलाकर यह संदेश दिया कि उम्र सक्रिय जीवन के लिए बाधा नहीं है। रैली के समापन पर वरिष्ठ नागरिक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवी उद्योगपति तिलोकचंद छाब?ा एवं अन्य अतिथियों द्वारा सभी वरिष्ठ सदस्यों को उपरना ओढ़ाकर एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ साथियों के अनुभव, सक्रियता एवं उत्साह की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की कामना की गई। साइकिल क्लब के प्रभारी अरुण संतोष मुछाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक दिवस पर वरिष्ठ साथियों का सम्मान उनके प्रति आदर व्यक्त करने के साथ-साथ उनके उत्साहवर्धन का भी अवसर है। वरिष्ठ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में वरिष्ठों का सम्मान — हमारा संस्कार, वरिष्ठों का उत्साह — हमारी प्रेरणा का संदेश दिया गया।

अन्य सम्बंधित खबरे