
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन ब्रिटी स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस परिसर में सभी क्वॉड और इनलाइन (छात्र व छात्रा वर्ग) की कड़े संघर्ष वाली सेमीफाइनल रेस पूरी हुई। इसके बाद शाम को फाइनल मुकाबले शुरू हुए, जिसने दर्शकों को दाँतों तले उँगली दबाने पर मजबूर कर दिया। विद्यालय के निदेशक अकिन चौधरी, एकेडमिक डायरेक्टर व प्रधानाचार्य विनीत जैन ने खिलाडिय़ोंं की खेल भावना की जमकर तारीफ की। एडमिन हेड याचिका चौधरी ने स्वयं खेल के मैदान के मध्य भाग में जाकर व्यवस्थाओं और वस्तु स्थिति का जायजा लिया। आयोजन को बेहद सुव्यवस्थित पाकर आयोजन सचिव एवं प्रधानाचार्य रतनलाल खटीक ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में खेल संयोजक रमेश चन्द्र खटीक, चेतन डाँगी, गौरव सांखला, हरिकिशन खटीक, दिग्विजय सिंह, हेमराज गुर्जर, किशोर त्रिवेदी, राजकुमार आचार्य और प्रतीक्षा सारस्वत सहित पूरी तकनीकी टीम का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।प्रतियोगिता के सबसे कड़े मुकाबले 500 मीटर + डिस्टेंस स्प्रिंट रेस में विभिन्न जिलों के खिलाडय़िों ने अपना दम दिखाते हुए पदक अपने नाम किए। क्वॉड छात्र वर्ग में उदयपुर के सागर रावल ने स्वर्ण, जोधपुर के हर्षित देवानी ने रजत और श्रीगंगानगर के अरमानदीप ने कांस्य पदक जीता। वहीं, क्वॉड छात्रा वर्ग में जयपुर की गुनिका बैद ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण, नागौर की दक्षिता ने रजत और उदयपुर की तासी पुनेरा ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इनलाइन छात्र वर्ग में घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भीलवाड़ा के लवित्र कोगटा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि श्रीगंगानगर के येनपाल सिंह दूसरे स्थान पर रहकर रजत और जयपुर के समर्थ भटनागर तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। इनलाइन छात्रा वर्ग में जयपुर का दबदबा देखने को मिला, जहां ओजस्वी ने स्वर्ण और अमोली बोथरा ने रजत पदक हासिल किया, वहीं डीडवाना-कुचामन की जन्नत बानो ने कांस्य पदक अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण समारोह में समस्त पदाधिकारियों, अतिथियों और विद्यालय प्रमुखों ने पोडियम पर खड़े विजेता खिलाडय़िों को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया।
रीको के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 500 से अधिक भूखण्ड आवंटन क . . .
2026-10-03 17:41:04
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क राजस्थान . . .
2026-10-03 17:38:43
राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 की घोषणा . . .
2026-10-03 17:32:04
राजस्थान यूनिवर्सिटी में 14वीं रांका मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आग . . .
2026-10-03 17:45:13
जेप्टो के डार्क स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई . . .
2026-10-03 17:43:04
जयपुर नगर निगम में महापौर की कुर्सी संभालने के बाद सुनील कोठारी अ . . .
2026-10-02 13:35:26