It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

आचार्य पुलकसागर महाराज के सानिध्य में राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए देशभर से पहुंचे सैकड़ों श्रावक
By Lokjeewan Daily - 03-10-2026

- रात तक विभिन्न प्रांतों के 1500 से ज्यादा श्रावक पहुंचेगे
-  राष्ट्रीय पुलक मंच के तत्वावधान में हो रहा 29 वां अधिवेशन
भीलवाड़ा। लोकजीवन राष्ट्रीय पुलक मंच के तत्वावधान में राष्ट्रसंत आचार्य श्री पुलकसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में भीलवाड़ा में आयोजित हो रहे  29वें राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर जैन समाज एवं श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अधिवेशन में शामिल होने के लिए देशभर से सैकड़ों श्रावक पहुंच रहे। शनिवार रात्रि तक विभिन्न प्रांतों के 1500 से ज्यादा श्रावक पहुंचेगें।
7 राज्यों से जुटेंगे 1500 सदस्य, 29 ध्वजों के साथ होगा अधिवेशन
 श्री पुलकसागर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी एवं संयोजक मनीष शाह ने बताया कि चंबल प्रोजेक्ट कार्यालय के पास स्थित निजी होटल में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हो रहा है। अधिवेशन में देश की 250 शाखाओं से करीब 1500 सदस्य व पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। अधिवेशन के पहले दिन शनिवार शाम पुलक भक्ति महोत्सव के तहत सांस्कृतिक अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 4 अक्टूबर की सुबह पुर रोड स्थित ब्रिट्टी स्कूल से नासिक ढोल और बैंडबाजों के साथ भव्य जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद 29वें अधिवेशन के उपलक्ष्य में 29 ध्वजों का एक साथ ध्वजारोहण होगा, जिस दौरान पुलिस बैंड राष्ट्रधुन प्रस्तुत करेगा।
सेवा प्रकल्पों पर मंथन और नई कार्यकारिणी का चुनाव
राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फांदोत एवं महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना झांझरी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अधिवेशन में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव होगा। साथ ही महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश व राजस्थान में संचालित अस्पताल, चिकित्सा उपकरण वितरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे सेवा प्रकल्पों पर विस्तृत मंथन किया जाएगा। चातुर्मास समिति एवं पुलक मंच की स्थानीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी आयोजन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।  श्री पुलकसागर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी एवं संयोजक मनीष शाह ने बताया कि शनिवार सुबह संत का 5.30 बजे सूर्यमहल से केसर कुंज कॉलोनी के लिए  मंगल विहार हुआ। विहार के पश्चात मुनिश्री की आहार चर्या एवं विश्राम केसर कुंज में ही संपन्न हुआ।  तय कार्यक्रमानुसार शनिवार शाम 5 बजे  महाराज श्री का केसर कुंज से ऑरियम रिसॉर्ट के लिए विहार होगा। 4 अक्टूबर को महाराजश्री की आहार चर्या और रात्रि विश्राम ऑरियम रिसॉर्ट में ही रहेगा। तत्पश्चात 5 अक्टूबर को प्रात: 6 बजे रिसॉर्ट से पुन: विहार कर मुनिश्री केसर कुंज स्थित श्री तिलोक जी छाबड़ा के निवास स्थान पहुंचेंगे, जहां आहार चर्या एवं रात्रि विश्राम होगा। वहीं 6 अक्टूबर को प्रात: 5.30 बजे केसर कुंज से विहार कर 6.30 बजे न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर में महाराजश्री का भव्य मंगल प्रवेश होगा।

अन्य सम्बंधित खबरे