It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश
By Lokjeewan Daily - 03-10-2026

जिला अभिभाषक संस्था ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

3 दिन में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

भीलवाड़ा लोकजीवन ।  शहर में अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से वकीलों में खासा रोष व्याप्त है। इस संबंध में जिला अभिभाषक संस्था, भीलवाड़ा ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपी को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।
अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ व महासचिव पंकज कुमार दाधीच के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि अधिवक्ता गोविंद माणमिया गत 1 अक्टूबर की शाम करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच अजमेर चौराहा की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति ने उन्हें रोककर लूटपाट का प्रयास किया। अधिवक्ता द्वारा बचाव करने पर आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया।
वकीलों का कहना है कि घटना का वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराने के बावजूद सुभाषनगर थाना पुलिस (प्रकरण संख्या 326/2026) आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे अधिवक्ता समुदाय में भारी आक्रोश है। संस्था ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 3 दिनों के भीतर अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अधिवक्ता समुदाय द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

अन्य सम्बंधित खबरे