It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट ने किया अग्रसेन जयंती की ई-पत्रिका का विमोचन
By Lokjeewan Daily - 05-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। समाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने और आधुनिक डिजिटल तकनीक को अपनाते हुए अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट, भीलवाड़ा द्वारा भगवान अग्रसेन जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ई-पत्रिका का भव्य विमोचन किया गया। इस वर्ष भगवान अग्रसेन जी का जन्मोत्सव 11 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 20 अक्टूबर तक अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी डिजिटल ई-पत्रिका तैयार की गई है। इस ई-पत्रिका के माध्यम से जन्मोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले सभी 10 दिवसीय सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी समाज के प्रत्येक अग्रबंधु तक डिजिटल माध्यम से तुरंत पहुँचेगी। इसके साथ ही, जन्मोत्सव की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं और सभी जोन समितियों के माध्यम से कार्यक्रमों की जानकारी व आमंत्रण पत्र घर-घर तक पहुँचाए जा रहे हैं। ई-पत्रिका विमोचन के इस विशेष कार्यक्रम में अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन खेमका, कोषाध्यक्ष रवि रेड्डी, सहमंत्री मुकेश पाटोदिया तथा ट्रस्टी गोपाल बंसल एवं ललित अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष ऋतु नागौरी एवं सचिव अंजली हिम्मतराम सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
युवाओं में दिखा उत्साह कार्यक्रम में अग्रवाल नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया। इस अवसर पर नवयुवक मंडल अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, सचिव वेंकटेश गोयल एवं धीरज अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य बिजेश बंसल, दीपक गुप्ता, मनीष अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, कृष्ण गोपाल मंगल, महेश अग्रवाल, शिवम बंसल तथा श्रेयांश अग्रवाल उपस्थित रहे।  

अन्य सम्बंधित खबरे