It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस प्रोग्राम का सफल समापन
By Lokjeewan Daily - 05-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। आर्ट ऑफ लिविंग, भीलवाड़ा ?द्वारा आयोजित हैप्पीनेस प्रोग्राम का समापन हुआ। यह कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर, भीलवाड़ा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक राजेश गढ़वाल, मधु जीनगर, रामनारायण राय, गौतम उपाध्याय, वोलेंटियर रौनक गुप्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सुदर्शन क्रिया, योग, ध्यान एवं प्राणायाम जैसी प्रभावी तकनीकों का अभ्यास कराया गया। साथ ही तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक सोच, मानसिक शांति तथा भावनात्मक संतुलन के लिए विभिन्न व्यावहारिक ज्ञान एवं प्रक्रियाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दैनिक जीवन में तनाव को कम करने, ऊर्जा एवं एकाग्रता बढ़ाने तथा जीवन में प्रसन्नता बनाए रखने के अनुभव साझा किए। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षकों ने बताया कि हैप्पीनेस प्रोग्राम का उ?द्देश्य लोगों को भीतर से प्रसन्न, शांत एवं ऊर्जावान बनाने के साथ-साथ जीवन जीने की कला को सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाना है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग, ध्यान एवं सुदर्शन क्रिया का अभ्यास जारी रखने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों एवं सेवाधारियों का आभार व्यक्त किया।
आर्ट ऑफ लिविंग, भीलवाड़ा द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई।

अन्य सम्बंधित खबरे