It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

रास्ता पूछने के बहाने महिला से लूट, 3 आरोपी गिरफ्तार
By Lokjeewan Daily - 05-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  फूलियाकलां थाना पुलिस ने दो महीने पहले हुई लूट की शातिर वारदात का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बकरियां चरा रही एक महिला से रास्ता पूछने के बहाने उनकी नाक से सोने की नथ झपटने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों के कब्जे से सोने की नथ और कार जब्त की गई है। 11 अगस्त 2026 को बड़ला निवासी बाली देवी (50) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह करीब 11 बजे जब वह बकरियां चरा रही थीं, तभी एक सफेद कार में सवार होकर आए बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उनकी नाक से सोने की नथ (वजन 10 ग्राम, कीमत करीब 1.50 लाख) झपट ली और फरार हो गए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध रेनॉल्ट क्विड कार की पहचान की। इसके आधार पर अजीत जाट (23), मनीष जाट (21) और राकेश जाट (30) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नथ और कार बरामद कर ली गई है।

अन्य सम्बंधित खबरे