It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

सुन ले बापू ये पैगाम मेरी चिट्ठी तेरे नाम से गूंजी गजाधर मानसिंहका धर्मशाला
By Lokjeewan Daily - 05-10-2026

- कोहिनुर सेवा समिति की ओर से हुआ आयोजन
-   गांधी एवं शास्त्री जयंती पर हुई विचार गोष्ठी
भीलवाड़ा लोकजीवन। कोहिनूर सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर रेलवे स्टेशन स्थित मानसिंहका धर्मशाला में गांधी एक विचार विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। समिति के प्रदेश संयोजक रामनिवास रोनीराज ने बताया कि शुरुआत बापू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। समारोह की मुख्य अतिथि नगर परिषद की पूर्व सभापति मधु जाजू थीं, जबकि अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी ज्ञानमल खटीक ने की। इस दौरान समाजसेवी जगदीश चंद्र मानसिंहका ने महात्मा गांधी के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। समारोह में गायक रतन खोईवाल ने सुन ले बापू ये पैगाम मेरी चि_ी तेरे नाम तथा  इतनी शक्ति हमें देना दाता भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय कर दिया, जिस पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं। वहीं कवयित्री प्रीति सिंहावत ने  सत्य अहिंसा के पुजारी थे बापू काव्य पाठ कर दाद बटोरी। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेन्द्र जैन, शैलेंद्र चौधरी, सलाउद्दीन सिलावट, छीतरमल लड्ढा, मोहम्मद अली नागोरी, पूर्व पार्षद सुरेश बम्ब तथा मोहम्मद कलीम काजी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल एवं बेहतरीन संचालन कवि रामनिवास रोनीराज ने किया तथा अंत में एडवोकेट जयश्री ने सभी आगुंतकों का आभार व्यक्त किया।

अन्य सम्बंधित खबरे