
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। नौगांवा स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर में सोमवार को अलौकिक एवं भव्य धार्मिक दृश्य देखने को मिला। मंदिर में विराजमान प्रभु सांवरिया सेठ का आज श्रीनाथजी के स्वरूप में अत्यंत मनोहारी और भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि प्रभु को सुंदर पीत-वस्त्र, मस्तक पर मोरपंखी मुकुट, बहुमूल्य आभूषण एवं रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों से सजाया गया। लाल पृष्ठभूमि और चांदी के अलंकृत सिंहासन ने इस दिव्य श्रृंगार की शोभा को कई गुना बढ़ा दिया। गर्भगृह को चारों ओर पीले गेंदे और गुलाबी फूलों की आकर्षक मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था। इस मनमोहक श्रीनाथजी स्वरूप के दर्शन कर भक्त भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर दिनभर जय श्री सांवरिया सेठ के जयकारों से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं का मन भक्ति, प्रेम तथा आनंद से सराबोर दिखा। मंदिर में 1 नवंबर को दसवां पाठ उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा जल्द से लेकर बैठक में तैयारी के लिए समितियां गठित की जाएगी।
राजस्थान पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड समारोह : 438 महिला कॉन्स् . . .
2026-10-05 17:47:06
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास का भरतपुर दौरा, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान . . .
2026-10-05 17:43:26
राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में अभिषेक चौधरी जीते . . .
2026-10-05 17:40:42
जयपुर में मनचले युवक ने युवती से जबरन बात कर दोस्ती करने का दबाव . . .
2026-10-05 17:37:40
जयपुर में हैरिटेज डोर सीजन-3 ‘द रॉयल प्रिव्यू’ का फर्स्ट लुक लॉन् . . .
2026-10-05 17:36:03
जयपुर विकास प्राधिकरण सोमवार को न्यू सांगानेर रोड पर 50 से ज्याद . . .
2026-10-05 17:33:34