It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

वरिष्ठ नागरिकों ने खेला केरम, हुई शतरंज प्रतियोगिता
By Lokjeewan Daily - 06-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। ,उम्र केवल शरीर की होती है, उत्साह और उमंग की कोई उम्र नहीं होती है। यह विचार मदन खटोड़ अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक मंच ने खेलकूद सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक भवन पर केरम और शतरंज के गेम्स शुरू करवाते समय कही। इस अवसर पर  भारत विकास परिषद के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश अजमेरा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, उन्होंने कहा कि खेलकूद हमें शारीरिक रूप से सक्रिय रखने के साथ-साथ मन को भी प्रसन्न ओर  तनावमुक्त रखते है। कार्यक्रम का संचालन महासचिव कृष्ण गोपाल सोमानी ने किया। स्वागत सेवा एवं खेलकूद पखवाड़े के प्रभारी कैलाश चंद्र सोमानी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन खेलकूद प्रभारी बालमुकुंद मोदी ने किया।केरम के प्रभारी अनिल ओझा ने बताया कि आज पहले राउंड में बालमुकुंद मोदी, रामचंद्र सोनी, जयंत सारस्वत, अनिल ओझा, राजकुमार अजमेरा, राजकुमार पाटनी, ओम मालानी विजयी रहे। इसी प्रकार शतरंज  में मनोहर लाल कुमावत ,एस एस निर्वाण, योगेन्द्र सक्सेना,अरूण असावा ओर उषा अग्रवाल विजयी रहे। कैरम में युगल विजेता ओम मालानी एवं कैलाश सोमानी ( सराफा) तथा बाल मुकंद मोदी एवं जयंत सारस्वत रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे