It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

वृद्ध महिला से लूट व हमले के मामले में नहीं हुई गिरफ्तारी, क्षेत्रवासियों ने पुर थाने का किया घेराव
By Lokjeewan Daily - 06-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  पुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से हमला कर सोने के गहने लूटने की सनसनीखेज वारदात का खुलासा नहीं होने से क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है। पुलिस की ढिलाई और बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज होकर आज बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रवासी एकत्र होकर पुर थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, चुंगी नाका (शास्त्री पार्क के पास), पुर निवासी प्रार्थी पप्पू लाल जाट (32) पुत्र श्याम लाल जाट ने शिकायत दी थी। प्रार्थी की 55 वर्षीय माता कमला देवी जाट गत 30 सितंबर 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे रोजाना की तरह घर के पास शौच/फ्रेश होने गई थीं। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने अचानक सामने आकर उन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला की नाक पर गंभीर चोट आई और वह लहुहान हो गईं। बदमाशों ने महिला के गले में पहने सोने के आभूषण—जिनमें सोने के 2 छोटे मोती और 1 मांदलिया शामिल थे—जबरन लूट लिए और मौके से फरार हो गए। महिला के चिल्लाने पर परिजन बाहर आए और खून से लथपथ हालत में उन्हें तुरंत चार पहिया वाहन से महात्मा गांधी अस्पताल (रू.त्र. ॥शह्यश्चद्बह्लड्डद्य), भीलवाड़ा ले गए, जहां उनका उपचार जारी है।
मामले में पुर थाना पुलिस नेप्रकरण दर्ज कर जांच सहायक उप-निरीक्षकजमना लाल के सुपुर्द की थी। हालांकि, घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत लोगों ने आज थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की। परिजनों व ग्रामीणों ने थाना अधिकारी से मांग की है कि अज्ञात लुटेरों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए और महिला के लूटे गए सोने के आभूषण बरामद किए जाएं। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है।

अन्य सम्बंधित खबरे