
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- पार्षदों ने कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन,
- कार्रवाई नहीं तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
भीलवाड़ा लोकजीवन। नगर निगम के वार्ड नंबर 69 के निर्दलीय पार्षद कमलेश सुवालका के साथ महापौर के वार्ड निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कथित अभद्रता, गाली-गलौच और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। पार्षद और वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि स्वागत कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ और बाद में हनुमान मंदिर परिसर में भी उनके साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की की गई। मामले को लेकर पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार 6 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे शारदा चौराहे पर महापौर जसवंत कंवर वार्ड निरीक्षण के लिए पहुंचीं। इस दौरान पार्षद कमलेश सुवालका और वार्डवासी उनका स्वागत कर रहे थे। आरोप है कि भाजपा गणेश मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किए जाने के दौरान अप्पू उर्फ सत्यनारायण प्रजापत ने पार्षद के हाथ से दुपट्टा छीन लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। पार्षद का आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौच भी की गई तथा उन्हें स्वागत कार्यक्रम में शामिल नहीं होने देने की बात कही गई। पार्षद ने बताया कि कुछ समय बाद वह धीरज गुर्जर के फार्म हाउस के सामने स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पहुंचे। आरोप है कि वहां सत्यनारायण प्रजापत और उनके भांजे धीरज प्रजापत ने उनके साथ कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की की तथा धमकी दी। वार्ड 69 के पार्षद कमलेश सुवालका ने कहा कि महापौर पूरे शहर की होती हैं और उनके वार्ड में निरीक्षण के दौरान उनका स्वागत करना जनप्रतिनिधि का अधिकार है। उन्होंने कहा कि उनके साथ हुई घटना से वार्डवासियों में आक्रोश है। तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। वार्ड 10 के पार्षद प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद कमलेश सुवालका ने उन्हें फोन किया। इसके बाद सभी पार्षद साथी कलेक्टर और एसपी से मिले तथा मामले से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वागत के दौरान पार्षद के हाथ से दुपट्टा छीनना, गाली-गलौच और धक्का-मुक्की करना गलत है। गजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाओं से लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई और आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा सहित उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर पार्षद एवं जनप्रतिनिधि धरना-प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन में पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान बाबूलालची दुगवाल, ललिता सुवालका, शिवराज गुर्जर, गजेंद्र सिंह, गौरव टांक, नरेश जाट, राहुल सुवालका सहित अन्य पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि मौजूद रहे।


मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस में ईकेडीडीए के महानिदेशक के सा . . .
2026-10-12 17:38:45
राजस्थान में तीन हॉस्पिटलों पर आयकर के छापे . . .
2026-10-12 14:27:26
पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना की लाठी-पत्थर से पीट . . .
2026-10-12 14:20:33
ससुराल वालों से परेशान युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली . . .
2026-10-12 17:33:07
बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार . . .
2026-10-12 17:31:31
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज जय . . .
2026-10-08 17:08:33