It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर किक्रेट प्रतियोगिता : भीलवाड़ा ने मेजबान नागौर व बांसवाड़ा को हराया
By Lokjeewan Daily - 09-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  प्रदेश के नागौर जिले में आयोजित हो रही 7वीं राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर नर्सिंग पैरामेडिकल क्रिकेट प्रतियोगिता में रॉयल चैलेंजर भीलवाड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया है। टीम ने अपने दमदार खेल के दम पर मेजबान नागौर और बांसवाड़ा की टीमों को शिकस्त देकर प्रतियोगिता के नॉकआउट दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नारायण लाल माली  ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर भीलवाड़ा का मुकाबला आयोजक व मेजबान नागौर की टीम से हुआ। इस मैच में भीलवाड़ा के बल्लेबाज कुलदीप पंचोली ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा और टीम की जीत की राह आसान कर दी। पंचोली की इस दबावमुक्त पारी की बदौलत भीलवाड़ा ने मेजबान टीम को आसानी से हरा दिया। इसके बाद खेले गए दूसरे मुकाबले में भी भीलवाड़ा का दबदबा कायम रहा। बांसवाड़ा के खिलाफ मैदान में उतरी टीम के लिए रूपेंद्र सिंह ने ऑलराउंड खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मोर्चों पर शानदार योगदान देते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई और नॉकआउट दौर का टिकट दिला दिया। टीम के इस सफलता सफर में कप्तान जयंत गोस्वामी और उपकप्तान सुमित नथिया की अगुवाई में खिलाडय़िों ने एकजुट होकर मैदान पर प्रदर्शन किया। टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर टीम मैनेजर नारायण माली और कोच सांवरमल सोनी ने खिलाडय़िों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। मैच के दौरान टीम के खिलाड़ी रमेश मीणा, विवेक सिंह, विकास त्रिपाठी, जगदीश व्यास, नीरज जांगिड़, बलदेव जाट, ओमप्रकाश वैष्णव, नीलेश जीनगर और प्रकाश शर्मा का भी सराहनीय योगदान रहा।

अन्य सम्बंधित खबरे