It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

वरिष्ठ नागरिक मंच के खेलकूद सप्ताह का समापन, बॉक्स क्रिकेट में बुजुर्गों ने दिखाया जोश
By Lokjeewan Daily - 10-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। वरिष्ठ नागरिक मंच के 20वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेलकूद सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित डॉन बॉस्को एकेडमी में बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वरिष्ठ नागरिक महिला एवं पुरुष सदस्यों ने पूरे उत्साह और दम-खम के साथ भाग लिया। मैदान पर सभी वरिष्ठ सदस्यों का खेल और ऊर्जा किसी युवा टीम से कम नजर नहीं आ रही थी। महिला वर्ग के मुकाबलों में रानी दुर्गावती टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम में उषा अग्रवाल, अनीता आगाल, गुणमाला अग्रवाल, आशा न्याती, अरुणा व्यास, सुमित्रा बाहेती और मधु भूतड़ा शामिल रहीं। वहीं वीणा खटोड़, उर्मिला माहेश्वरी, मधु सोमानी, पार्वती पटवारी, सरला शर्मा, कृष्णा सेन, स्नेहलता पुरोहित एवं विष्णु लड्ढा की रानी लक्ष्मीबाई टीम दूसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में भगत सिंह टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 70 रन बनाए और प्रतिद्वंद्वी महाराणा प्रताप टीम को 71 रनों का लक्ष्य दिया। भगत सिंह टीम में सोमदत्त शर्मा, महेंद्र व्यास, पारस सोनी, नरेंद्र वर्मा, योगेंद्र सक्सेना, सोहनलाल शर्मा और राजकुमार अजमेरा शामिल थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराणा प्रताप टीम (बी.एम. मोदी, सुरेश आगाल, हरि प्रसाद व्यास, अनिल ओझा, जयंत सारस्वत, रामचंद्र सोनी) 65 रनों पर सिमट गई और उपविजेता रही। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से वीर शिवाजी टीम (मदन खटोड़, राकेश सक्सेना, कैलाश सोमानी, रामपाल शर्मा, मनोहर कुमावत, निरंजन शर्मा) तथा नेताजी सुभाष टीम (एस.एस. निर्वाण, देवेंद्र प्रसाद न्याती, सुरेश व्यास, प्रताप देवड़ा, अनिल छोटवानी, जयदीप सारस्वत, ओम प्रकाश भूतड़ा) रहीं। शानदार बल्लेबाजी के लिए सोमदत्त शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने मात्र 18 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से विस्फोटक 36 रन बनाए। महिला वर्ग में सुमित्रा बाहेती को 10 गेंदों पर 4 चौकों की सहायता से 16 रन बनाने पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका प्रशांत खटोड़, आश्वि खटोड़, स्वयं सोमानी एवं वृंदा सोमानी ने निभाई, जिनका मंच द्वारा अभिनंदन किया गया। सभी विजेताओं को रविवार को रामस्नेही वाटिका में आयोजित होने वाले मुख्य महोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा।

अन्य सम्बंधित खबरे