It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज: क्रिकेट लीग की टी-शर्ट लॉन्च, प्रसादी के लिए भट्टी पूजन
By Lokjeewan Daily - 10-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होने वाले महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव का औपचारिक शुभारंभ शुक्रवार को उत्साह और उमंग के साथ हुआ। जयंती महोत्सव के तहत अग्रवाल उत्सव भवन में विधिवत भट्टी पूजन के साथ महाप्रसाद निर्माण की तैयारियों की शुरुआत की गई, वहीं बहुप्रतीक्षित अग्रसेन क्रिकेट प्रीमियर लीग की यूनिफॉर्म व आधिकारिक ध्वज का विमोचन कर खेल प्रतियोगिताओं का बिगुल बजाया गया। जयंती महोत्सव की विधिवत शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, जिसमें सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रहेगी। इसी दिन समस्त अग्रबंधुओं के लिए भगवान अग्रसेन जी की महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया है। आयोजन के तहत क्रिकेट लीग में 9 टीमें दिखाएंगी दम: इस बार प्रीमियर लीग में जोन समितियों की 5 टीमें और महिला मंडल की 4 टीमें भाग ले रही हैं। महिला मंडल की सहभागिता से समाज की महिला खिलाडय़िों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा। ट्रस्ट पदाधिकारियों, कप्तानों और आयोजन समिति के संयोजकों दीपक गुप्ता व अजय लोहिया की मौजूदगी में सभी 9 टीमों की टी-शर्ट और झंडे जारी किए गए। भट्टी पूजन के साथ ही भोजन निर्माण समिति ने तैयारियां संभाल ली हैं ताकि महाप्रसाद प्रत्येक अग्रबंधु तक श्रद्धा और प्रेम के साथ पहुंचे। आयोजनों के दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष पवन खेमका, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, सुनील मानसिंहका, पंकज मानसिंहका,राकेश बूबना,अनूप सांगानेरिया, राकेश सिंघल,शीलेन्द्र गोयल सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे