It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: एमजीएच में शपथ अभियान में कलेक्टर ने दिया संवाद और तनाव प्रबंधन पर जोर
By Lokjeewan Daily - 10-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को महात्मा गांधी अस्पताल  के एकेडमिक हॉल में मानसिक स्वास्थ्य डिजिटल शपथ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने शिरकत की। आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल पूजा गंगराड़े एवं एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार गौड़ की मौजूदगी रही। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के समस्त संकाय सदस्यों (फैकेल्टी) एवं चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक संवाद पर बल दिया। कलेक्टर ने कहा कि जब व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी (अंडर-कॉन्फिडेंस) आने लगती है, तब यदि हम उससे सही तरीके से संवाद न करें या बातचीत बंद कर दें, तो उसका आत्मविश्वास और गिरने लगता है। उन्होंने कहा, हमें दूसरों से बात करते समय संवेदनशील रहना चाहिए। अगर हमारी बातचीत के एक गलत तरीके से सामने वाला व्यक्ति हमसे बात करना बंद कर देगा, तो वह अपना आत्मविश्वास कभी नहीं बढ़ा पाएगा। जिला कलेक्टर ने उपस्थित चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टूडेंट्स से आह्वान किया कि वे लोगों को जागरूक करें ताकि जरूरत पडऩे पर वे बिना किसी झिझक या सामाजिक संकोच के विशेषज्ञों और मनोचिकित्सकों की मदद ले सकें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त डॉक्टरों, संकाय सदस्यों एवं संभागियों ने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की डिजिटल शपथ ली। अभियान के तहत तनाव प्रबंधन, कार्यस्थल पर स्वस्थ मानसिक माहौल बनाने तथा अवसाद या मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों की संवेदनशीलता के साथ मदद करने का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार गौड़ एवं मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल पूजा गंगराड़े ने भी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और निरंतर परामर्श सेवाओं की उपलब्धता पर अपने विचार व्यक्त किए।

अन्य सम्बंधित खबरे