
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- विद्या भारती की ओर से हो रहा आयोजन
- नगर निगम स्टेडियम में खेल रहे खिलाड़ी
भीलवाड़ा लोकजीवन। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर द्वारा आयोजित 37वीं अखिल भारतीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को आगाज हुआ। नगर निगम स्थित बास्केटबॉल स्टेडियम में शुरू हुई इस चार दिवसीय राष्ट्रीय स्पर्धा से पूर्व बालिका खिलाडिय़ों ने शहर में अनुशासित पथ संचलन निकाला, जो शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रहा। पथ संचलन के पश्चात खिलाड़ी खेल मैदान पहुंचे, जहां अतिथियों की उपस्थिति में मुकाबलों की औपचारिक शुरुआत हुई। इससे पूर्व शास्त्रीनगर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में खेल संयोजक (विद्या भारती) एवं एसजीएफआई उपाध्यक्ष मुखतेज सिंह बदेशा ने प्रतियोगिता के स्वरूप की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 से 13 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश के 8 अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की 221 बालिका (बहिन) खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
बदेशा ने कहा कि विद्या भारती का मुख्य उद्देश्य बालकों का शारीरिक, प्राणिक, मानसिक, बौद्धिक व आध्यात्मिक दृष्टि से सर्वांगीण विकास करना है। राष्ट्रीय स्तर की ऐसी स्पर्धाएं न केवल खिलाडय़िों को मंच प्रदान करती हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का संचार भी करती हैं। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चयनित बालिकाएं आगे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (स्त्रस्नढ्ढ) की प्रतियोगिताओं में विद्या भारती का प्रतिनिधित्व करेंगी। कार्यक्रम एवं प्रेस वार्ता के दौरान भीलवाड़ा विद्या भारती के अध्यक्ष हीरालाल टेलर, जिला सह मंत्री संजय कुमार लढा, जिला सचिव देवराज सिंह राणावत, प्रधानाचार्य लोकेश कुमार भट्ट तथा आचार्य अशोक शर्मा सहित संस्थान के कई पदाधिकारी व खेल प्रेमी उपस्थित रहे। शहर में चार दिनों तक चलने वाले इन रोमांचक बास्केटबॉल मुकाबलों को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस में ईकेडीडीए के महानिदेशक के सा . . .
2026-10-12 17:38:45
राजस्थान में तीन हॉस्पिटलों पर आयकर के छापे . . .
2026-10-12 14:27:26
पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना की लाठी-पत्थर से पीट . . .
2026-10-12 14:20:33
ससुराल वालों से परेशान युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली . . .
2026-10-12 17:33:07
बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार . . .
2026-10-12 17:31:31
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज जय . . .
2026-10-08 17:08:33