
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के रीको थर्ड फेज औद्योगिक क्षेत्र में बदमाशों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक चाय की दुकान को निशाना बनाते हुए जमकर तांडव मचाया। बदमाशों ने दुकान के शटर के ताले तोडक़र न केवल गल्ले से नकदी और सिगरेटें चुरा लीं, बल्कि इलाके में दहशत फैलाने के लिए दुकान के अंदर आग भी लगा दी। इस दुस्साहसिक वारदात से क्षेत्र के दुकानदारों में भारी रोष और खौफ व्याप्त है। लेबर कॉलोनी निवासी पीडि़त दुकानदार सोनूसिंह ने बताया कि वह पिछले 8 वर्षों से रीको थर्ड फेज में महाकाल टी-स्टॉल चला रहा है। बीती रात जब दुकान पूरी तरह बंद थी, तब बेखौफ बदमाशों ने ठीक रात 12 बजे शटर के ताले तो? दिए। अंदर घुसकर उन्होंने गुटखे, नमकीन, बिस्कुट बिखेर दिए और सिगरेट के पैकेट समेटने के साथ गल्ले में रखे करीब ढाई हजार रुपये नकद चुरा ली। इतना ही नहीं, क्रूरता की हद पार करते हुए बदमाशों ने दुकान में आग लगा दी, जिससे कुर्सियां, टीनशेड और अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया। रात करीब बारह बजे आग लगने की सूचना मिलने पर जब पी?ित मौके पर पहुंचा, तो उसने मोटर चलाकर ब?ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस अब इलाके के तमाम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि इन शातिर बदमाशों की पहचान कर सलाखों के पीछे भेजा जा सके।


मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस में ईकेडीडीए के महानिदेशक के सा . . .
2026-10-12 17:38:45
राजस्थान में तीन हॉस्पिटलों पर आयकर के छापे . . .
2026-10-12 14:27:26
पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना की लाठी-पत्थर से पीट . . .
2026-10-12 14:20:33
ससुराल वालों से परेशान युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली . . .
2026-10-12 17:33:07
बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार . . .
2026-10-12 17:31:31
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज जय . . .
2026-10-08 17:08:33