It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

अग्रसेन क्रिकेट प्रीमियर लीग के पहले दिन ईस्ट वारियर और क्वीन स्ट्राइकर ने मारी बाजी
By Lokjeewan Daily - 13-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री अग्रसेन जन्मोत्सव 2026 के 10 दिवसीय पावन महोत्सव के तहत  सोमवार को दूसरे दिन आयोजित अग्रसेन क्रिकेट प्रीमियर लीग का  बेहद शानदार और रोमांचक आगाज हुआ। मैदान पर खिलाडय़िों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों में गजब का उत्साह भर दिया। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अग्रसेन ईस्ट वारियर ने शानदार खेल दिखाते हुए अग्रसेन वेस्ट किंग्स को 58 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। वहीं, दूसरे मुकाबले में अग्रसेन क्वीन स्ट्राइकर ने अग्रसेन क्वीन वारियर्स को 37 रनों से पराजित कर अपनी जीत का परचम लहराया। इसके अलावा, प्रतियोगिता के तीसरे मैच में नितिन अग्रवाल ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से शानदार हैट्रिक लेकर मैच का पूरा रुख ही पलट दिया, जिसे देखकर दर्शक झूम उठे। इस रोमांचक प्रतियोगिता में सभी ज़ोन समितियों की 5 पुरुष टीमों और महिला वर्ग की 4 टीमों ने पूरे जोश और उमंग के साथ हिस्सा लिया। खेल के इस मंच पर सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ  उद्योगपति रामप्रसाद  अग्रवाल और सीए किशन अग्रवाल ने मैदान पर मैच की पहली गेंद फेंककर किया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट से पवन खेमका, मुकेश अग्रवाल, रवि नरेड़ी, सुनील मानसिंहका, मुकेश पाटोदिया, अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष रितु  नागौरी, सचिव अंजली हिम्मतरमका, साथ ही अग्रवाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, सचिव वेंकटेश अग्रवाल और धीरज अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। नवयुवक मंडल के सदस्यों के पूर्ण सहयोग से यह आयोजन सफलता के नए आयाम गढ़ रहा है।

अन्य सम्बंधित खबरे