It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

रामधाम में नवरात्र के उपलक्ष्य में रामायण की चौपाइयों पर भाव विभोर हो रहे है भक्त
By Lokjeewan Daily - 13-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम परिसर में नवरात्र के पावन पर्व के उपलक्ष्य में नवाहन परायण रामायण पाठ पंडित घनश्याम मानमया (मांडल वाले) के सानिध्य में हो रहा है।  ट्रस्ट अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मानसिंहका एवं सचिव अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित होकर पूरी श्रद्धा और तल्लीनता के साथ पाठ और सामूहिक गायन में भाग ले रहे हैं।ओम मंगल, हे मंगल, आरति, मंगल गन आग, तीर्थराज ही स्तुति, जाकी तीनों लोक सराह। जय हो, जय हो, प्रतिपाल... त्रिभुवनपति जय पाल... आदि चौपाइयों पर भक्तगण भक्तिभाव से सराबोर होकर सुमधुर स्वर में स्तुतियां और भजन गा रहे हैं। पूरा रामधाम परिसर भक्तिमय और गुंजायमान हो रहा है। आरती में भी श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग ले रहे है।

अन्य सम्बंधित खबरे