It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पद्मिनी क्लब के गरबा रास में डांडिया की ताल पर झूमीं महिलाएं
By Lokjeewan Daily - 13-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन । पद्मिनी क्लब की ओर से नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य गरबा व डांडिया रास कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। पूर्व सभापति मधु जाजू के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर गरबा रास का आनंद लिया। समारोह के दौरान भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। मां दुर्गा की आराधना और आरती के साथ शुरू हुए इस आयोजन में क्लब की महिलाओं ने एक से बढक़र एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। डांडिया की सुरीली ताल और पारंपरिक गरबा गीतों पर महिलाओं के थिरकते कदमों ने पूरे माहौल को भक्तिमय और उत्सवपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पद्मिनी क्लब की अध्यक्ष सीमा सोमानी, कल्पना माहेश्वरी, प्रीति जैन, छाया कोठारी, रीना गुप्ता, ममता सेठी, पदमा जैन, सुनीता पीपाड़ा और सुमन जैन सहित कई पदाधिकारियों व सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। सभी ने एक-दूसरे को नवरात्रि पर्व की बधाई दी और समाज में आपसी भाईचारे व नारी शक्ति की एकजुटता का संदेश दिया। अंत में मां भगवती की महाआरती कर महाप्रसाद का वितरण किया गया।

अन्य सम्बंधित खबरे