It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

खंडहर में तब्दील हो रहा पीथास का पंचायत भवन, वर्षों से नहीं ली किसी ने सुध
By Lokjeewan Daily - 13-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। मांडल तहसील के पीथास ग्राम का ग्राम पंचायत भवन की लंबे समय से देखरेख के अभाव में जर्जर और क्षतिग्रस्त हालत हो चुकी है। भवन परिसर में कंटीली झाडय़िाँ और घास उग आई हैं, जिससे पूरा परिसर बदहाली का शिकार हो रहा है। वर्षों से मरम्मत एवं रखरखाव नहीं होने के कारण पंचायत भवन अब खंडहर में तब्दील होता नजर आ रहा है। वर्तमान में ग्राम पंचायत के सभी कार्य अटल सेवा केंद्र में संचालित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद ग्राम पंचायत के पास अब तक एक व्यवस्थित एवं स्थायी भवन की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। एक ओर सरकारी भवनों के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर वर्षों से बने पंचायत भवन का रखरखाव नहीं होना सरकारी संपत्ति के संरक्षण को लेकर सवाल खड़े करता है। देखरेख के अभाव में भवन की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि पंचायत भवन की स्थिति का निरीक्षण करवाकर इसकी मरम्मत एवं समुचित रखरखाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि सरकारी संपत्ति को पूरी तरह बर्बाद होने से बचाया जा सके।

अन्य सम्बंधित खबरे