It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

फार्मासिस्ट भर्ती मेरिट व बोनस अंकों के आधार पर कराने की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन
By Lokjeewan Daily - 13-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले के संविदा फार्मासिस्टों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शहर विधायक अशोक कोठारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। फार्मासिस्टों ने राज्य सरकार से आगामी फार्मासिस्ट भर्ती को पूर्व की भांति शैक्षणिक मेरिट और अनुभव आधारित बोनस अंकों के आधार पर शीघ्र विज्ञप्ति जारी कर पूरी करवाने की मांग रखी। ज्ञापन सौंपते हुए सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले सहित प्रदेशभर में संविदा फार्मासिस्ट पिछले कई वर्षों से चिकित्सा संस्थानों में पूरी निष्ठा के साथ अल्प वेतन में सेवाएं दे रहे हैं। लंबे समय से नियमित भर्ती नहीं होने से संविदाकर्मियों में गहरा रोष है। वहीं राजवीर सिंह ने पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि नई भर्ती प्रक्रिया में हो रहे विलंब के कारण कई योग्य संविदा फार्मासिस्ट अब निर्धारित आयु सीमा पार (ओवरएज) करने की कगार पर पहुंच चुके हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से इस मामले को विधानसभा और सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाने का आग्रह किया। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में अनिल लड्ढा, राजेंद्र सुवालका, रविराज सिंह शक्तावत, विनोद माली, उमंग शर्मा, महफूज़ शेख, विकास झिंझा और अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में संविदा फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे