
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन । वरिष्ठ नागरिक मंच (संस्थान) की ओर से आयोजित सेवा एवं खेलकूद सप्ताह का समापन उल्लासमय माहौल में गरबा महोत्सव के साथ हुआ। कार्यक्रम में मंच के 500 से अधिक वरिष्ठ महिला व पुरुष सदस्यों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। अध्यक्ष मदन खटोड़ ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सक्रिय, स्वस्थ व प्रसन्नचित्त रखते हुए आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। पखवाड़े के प्रभारी कैलाश चंद्र सोमानी के अनुसार, गरबा महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ ड्रेस का प्रथम पुरस्कार सरला शर्मा, द्वितीय मंजू काबरा व तृतीय अंजू सोमानी को मिला। पुरुष वर्ग में मदन खटोड़ प्रथम, प्रमोद तोषनीवाल द्वितीय व राजकुमार अजमेरा तृतीय रहे। श्रेष्ठ नृत्य (महिला) में आशा नुवाल प्रथम, चंद्रकांता लड्ढा द्वितीय व मीना जैन तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में सत्यनारायण टांक प्रथम व विनोद खटोड़ द्वितीय रहे। कपल डांस में मीना जैन-नरेश बुरड़ की जोड़ी प्रथम रही। फ्री स्टाइल डांस में अनिता आगल, अरुणा व्यास, सीता लड्ढा, सुमित्रा बाहेती व बसंती लाल काबरा को पुरस्कृत किया गया। समारोह में खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं और पखवाड़े के विभिन्न प्रकल्प प्रभारियों को भी सम्मानित किया गया। निर्णायक भीम सिंह भाटी, किरण गंगवाल व खुशी भट्ट का स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया गया। संचालन अध्यक्ष मदन खटोड़ व संयुक्त महासचिव कैलाश सोमानी ने किया।


मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस में ईकेडीडीए के महानिदेशक के सा . . .
2026-10-12 17:38:45
राजस्थान में तीन हॉस्पिटलों पर आयकर के छापे . . .
2026-10-12 14:27:26
पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना की लाठी-पत्थर से पीट . . .
2026-10-12 14:20:33
ससुराल वालों से परेशान युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली . . .
2026-10-12 17:33:07
बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार . . .
2026-10-12 17:31:31
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज जय . . .
2026-10-08 17:08:33