It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

नवरात्र का तीसरा दिन: शक्तिपीठों में उमड़े भक्त, कन्याओं का पूजन कर कराया भोजन
By Lokjeewan Daily - 13-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। वस्त्रनगरी में शारदीय नवरात्र पर्व पूरे धार्मिक उल्लास, उमंग और परंपरागत स्वरूप के साथ मनाया जा रहा है। शहर के प्रमुख शक्तिपीठों एवं देवी मंदिरों में अलसुबह से ही माता रानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। पूरा शहर जय माता दी और मां अंबे के जयकारों से गुंजायमान हो उठा है। रोजाना शाम होते ही विभिन्न गरबा मंडलों द्वारा आयोजित पारंपरिक गरबा में रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे युवक-युवती और बच्चे ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुनों पर थिरकते नजर आ रहे है। नवरात्र पर्व के तीसरे दन शहर के जूनावास स्थित प्रसिद्ध खेड़ाखुट माता जी मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य कन्याभोज का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पधारी बालिकाओं के पांव पखारकर और तिलक लगाकर पूजन किया गया। इसके पश्चात कन्याओं को आदर-सत्कार के साथ भोजन करवाकर चुनरी और दक्षिणा भेंट की गई। शहर के अन्य देवी धामों पर विशेष रोशनी और फूलों से भव्य सजावट की गई है। शहरवासी परिवार सहित माता रानी के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे