It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

53 वीं सृजन काव्य गोष्ठी में कवियों ने कविता-पाठ से किया भावविभोर
By Lokjeewan Daily - 14-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। वरिष्ठ नागरिक मंच की 53 वीं सृजन काव्य गोष्ठी का आयोजन साहित्यिक वातावरण में किया गया। गोष्ठी में उपस्थित कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, रिश्तों, ग्रामीण जीवन, मातृभूमि एवं नवरात्रि जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामसुंदर तिवाडी ‘मधुप’ ने की तथा ओम उज्जवल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार शर्मा ‘अजीब’ ने किया। काव्य गोष्ठी में योगेंद्र कुमार सक्सेना,उर्मिला माहेश्वरी, नरेंद्र वर्मा नरेन, शशि ओझा, रामविलास नागर, जिनेंद्र चौधरी, सोहन लाल शर्मा, बंशी लाल पारस,मनोहर लाल कुमावत, महावीर पारीक, कृष्णा माहेश्वरी, महेंद्र शर्मा, ओम उज्जवल,श्यामसुंदर तिवाडी ‘मधुप’  एवं अरुण कुमार शर्मा ‘अजीब’ ’ सहित सभी कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। कवियों ने अपनी कविताओं में मातृभूमि के गौरव, गाँव की यादों, रिश्तों की अहमियत और जीवन के विविध रंगों को अभिव्यक्ति दी। नवरात्रि एवं माँ की आराधना से जुड़ी रचनाओं ने भी वातावरण को भक्तिमय बनाया। हास्य-व्यंग्य और भावपूर्ण काव्य-पाठ ने श्रोताओं को साहित्य से जोड़ते हुए गोष्ठी  को रोचक बनाया।

अन्य सम्बंधित खबरे