
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट के तत्वावधान में मनाए जा रहे अग्रसेन जन्मोत्सव के दस दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार को अग्रवाल महिला मंडल द्वारा ‘परंपराओं का आईना’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, वहीं सांस्कृतिक संध्या में बच्चों और कपल्स के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय विवाह परंपराओं और प्राचीन रीति-रिवाजों को बेहद आकर्षक ढंग से मंच पर जीवंत किया गया। महापौर जसवंत कंवर सहित शहर की कई जानी-मानी हस्तियों ने कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट व नवयुवक मंडल के गणमान्य सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष रीतू नागौरी के कुशल नेतृत्व और सचिव अंजलि हिम्मतरामका के सहयोग से यह आयोजन सफलता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सजीव एवं ऊर्जावान मंच संचालन अमिता लोहिया एवं करुणा लोहिया ने किया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में महिला मंडल की सदस्या वंदना अग्रवाल, सीमा निमोदिया, पायल अग्रवाल, अंजना क्याल, नीतू जालान, कल्पना, शिवानी, श्वेता और सिल्की सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। इस आयोजन ने समाज में सांस्कृतिक मूल्यों, पारिवारिक संस्कारों और आपसी एकता का एक सुंदर संदेश दिया। दूसरी ओर, इसी दस दिवसीय महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में बच्चों एवं कपल्स के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां और कपल रैंपवॉक व ग्रुप डांस ने पूरे पंडाल में जोश और उत्साह भर दिया।


मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस सम्मेलन में प्रस्तुत किए राजस्थ . . .
2026-10-14 17:51:13
सरकारी ई-मेल आईडी की सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी . . .
2026-10-14 17:46:27
29 नवंबर को होगा विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह, 71 सदस्यीय आयोजन सम . . .
2026-10-14 13:51:42
जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच पानी की बोतल भरने से मना करन . . .
2026-10-14 18:00:14
जयपुर में नवरात्रि के साथ ही गरबा महोत्सव की रौनक शुरू,गरबा में ग . . .
2026-10-13 18:00:43
कांग्रेस ने 57 जिला परिषद उम्मीदवारों की घोषणा की . . .
2026-10-13 17:54:39