It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

दशहरे पर फिर गूंजेगा भैरू गाडरी के रावण का दमदार अंदाज
By Lokjeewan Daily - 14-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। मांडल तहसील के पीथास ग्राम में दशहरा महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। इस बार दशहरे पर भैरू गाडरी के रावण के किरदार को लेकर खास चर्चा हो रही है। अपने दमदार अंदाज, आकर्षक वेशभूषा और प्रभावशाली अभिनय से पहचान बनाने वाले पीथास के भैरू गाडरी ने कई बार दशहरा महोत्सव में रावण की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीता है। रावण की पारंपरिक वेशभूषा, भव्य मुकुट, दमदार आवाज और शानदार अभिनय के जरिए वे अपने किरदार को जीवंत कर देते थे। उनकी प्रस्तुति दशहरा महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहती थी। यही वजह है कि उनके द्वारा निभाए गए रावण का अंदाज आज भी ग्रामीणों की यादों में बसा हुआ है। हालांकि, पिछले दो वर्षों से स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के कारण वे रावण की भूमिका नहीं निभा पाए थे। अब इस बार उनके फिर से रावण बनने की उम्मीद से ग्रामीणों और उनके प्रशंसकों में खास उत्सुकता है। यदि वे अपने पुराने अंदाज में मंच पर उतरते हैं, तो दशहरा महोत्सव की रौनक और बढ़ जाएगी तथा लोगों को एक बार फिर वे यादगार पल देखने को मिलेंगे, जिन्होंने पीथास के दशहरे को खास पहचान दिलाई थी।

अन्य सम्बंधित खबरे