It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पीथास के सुनील ने जीता कांस्य पदक
By Lokjeewan Daily - 14-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  जिले के फूलिया कलां (शाहपुरा) स्थित श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 9 से 12 अक्टूबर 2026 तक आयोजित 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 19 वर्ष आयु वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीथास के प्रतिभाशाली छात्र सुनील कुमार जाट ने जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। शारीरिक शिक्षक मदनलाल खटीक ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर से 602 खिलाडय़िों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सुनील कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पीथास क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिवार की ओर से सुनील कुमार का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने छात्र की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए संस्था प्रधान इंद्रपाल सिंह चुंडावत, शारीरिक शिक्षक मदनलाल खटीक सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन से विद्यार्थियों को खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढऩे का बेहतर अवसर मिल रहा है।

अन्य सम्बंधित खबरे