It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 40 किलो एक्सपायरी चॉकलेट कराई नष्ट, केक का लिया नमूना
By Lokjeewan Daily - 14-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। त्यौहारों में ऐन वक्त पर आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के सख्त निर्देशों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण करते हुए मेसर्स अल्फिया कन्फेक्शनरी से एक्सपायरी सामग्री जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ. संजीव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में गठित विशेष जांच टीम ने शहर स्थित मेसर्स अल्फिया कन्फेक्शनरी पर औचक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान में बड़ी लापरवाही उजागर हुई। दुकान में लगभग 40 किलोग्राम अवधि पार चॉकलेट व अन्य अमानक खाद्य सामग्री बिक्री के लिए रखी पाई गई। टीम ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए इस पूरी सामग्री को तुरंत जब्त किया और मौके पर ही विनष्ट करवा दिया। इसके अलावा टीम ने प्रतिष्ठान से  क्रीमी लेयर वॉकलेटी फ्लेवर केक का संदिग्ध नमूना संग्रहित किया, जिसे गुणवत्ता जांच के लिए राज्य स्तरीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज मीणा, कुलदीप व संजय वर्मा शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से शहर के मिलावटखोरों और लापरवाह कारोबारियों में हडक़ंप मच गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि त्योहारी सीजन में शुद्धता से समझौता किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

अन्य सम्बंधित खबरे