
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- नागदी बांध के खूनी मोड़ पर हुआ हादसा
- कई आंदोलनों के बाद भी नहीं सुधरा ब्लैक स्पॉट
भीलवाड़ा/जहाजपुर लोकजीवन। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 148डी पर नागदी बांध का तीखा और अंधा मोड़ एक बार फिर मुसाफिरों के लिए काल साबित होते-होते बचा। भोपाल से जोधपुर की ओर तेज रफ्तार में जा रही एक निजी स्लीपर बस आधी रात के सन्नाटे में अनियंत्रित होकर पलट गई। जोरदार धमाके के साथ बस के पलटते ही गहरी नींद में सो रहे यात्रियों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार, कांच टूटने की आवाजें और अपनों को तलाशते बदहवास मुसाफिरों के रुदन से पूरा इलाका दहल उठा। इस भीषण सडक़ हादसे में दो मासूम बच्चों और महिलाओं समेत कुल 21 यात्री घायल हो गए। इनमें से 7 की हालत बेहद नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देर रात ही भीलवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। गनीमत यह रही कि बस पलटने के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
स्पीड में थी बस, रात दो बजे हुआ हादसा
हादसा बुधवार रात दो बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, बस की गति काफी तेज थी। जैसे ही बस नागदी बांध के खतरनाक मोड़ पर पहुंची, चालक अचानक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू बस लहराते हुए सडक़ किनारे जा पलटी। उस वक्त बस में सवार अधिकांश मुसाफिर गहरी नींद के आगोश में थे। अचानक लगे जोरदार झटके के बाद बस में अंधेरा छा गया और यात्री एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे। कई यात्री सीट और खिड़कियों के लोहे के ढांचों के बीच बुरी तरह फंस गए। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके की ओर दौड़े। सूचना मिलते ही नगर पालिका चेयरमैन पति पवन वैष्णव अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य की कमान संभाली। कुछ ही देर में जहाजपुर थाना पुलिस का जाब्ता भी मौके पर पहुंच गया। बचाव दल ने स्थानीय युवाओं की मदद से बस की खिड़कियों और आपातकालीन दरवाजों को तोडक़र भीतर फंसे घायल, सहमे और रोते-बिलखते मुसाफिरों को एक-एक कर बाहर निकाला। निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से तत्काल सभी घायलों को जहाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए घायलों का उपचार शुरू किया।
मामूली चोटिल 14 यात्रियों को छुट्टी
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मामूली चोटिल 14 यात्रियों को छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर चोटों के शिकार 7 यात्रियों को डॉक्टरों ने तुरंत भीलवाड़ा रेफर कर दिया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
नागदी बांध का यह मोड़ लंबे समय से ब्लैक स्पॉट
एनएच-148डीपर स्थित नागदी बांध का यह मोड़ वाहन चालकों के लिए लंबे समय से ब्लैक स्पॉट बना हुआ है। स्थानीय बाशिंदों का कहना है कि इस अंधे मोड़ पर आए दिन गाडय़िां पलटती हैं और बेकसूर लोग अपनी जान गंवाते हैं। क्षेत्रवासियों ने इस जानलेवा मोड़ के तकनीकी सुधार, संकेतक बोर्ड लगाने और सुरक्षा दीवार खड़ी करने की मांग को लेकर कई बार चक्काजाम और उग्र प्रदर्शन तक किए, लेकिन जिम्मेदार अफसरों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। हर हादसे के बाद जांच और सुधार के खोखले वादे किए जाते हैं, मगर जमीनी हकीकत जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि इस खूनी मोड़ को दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
हादसे में यह हुए घायल हुए
रमेश शर्मा 62 साल निवासी बकानी झालावाड़, दिनेश देवासी 21 साल निवासी सेवकीमाला भोपालगढ़ जोधपुर, विशाल कुमार किराड़ 20 साल निवासी गउखेड़ी अकलेरा झालावाड़, रानी बंजारा 15 साल निवासी बेडावे सुतालिया राजगढ़ एमपी, गोविन्द बंजारा 14 साल निवासी बेडावे सुतालिया राजगढ़ एमपी, भंवर लाल बंजारा 60 साल निवासी बेडावे सुतालिया राजगढ़ एमपी, कैलाश बाई बंजारा 40 साल निवासी बेडावे सुतालिया राजगढ़ एमपी, पार्वती बंजारा 16 साल निवासी बेडावे सुतालिया राजगढ़ एमपी, कपिल बैरवा 30 साल निवासी कल्याणपुरा मानसरोवर जयपुर, हनुमान सिंह राजपुरोहित 32 साल निवासी बापुनगर शेरगढ़ जोधपुर और मेहरबान बंजारा 28 साल निवासी त्रिलोकीपुरा मकसूदनगढ़ गुना एम
पी हादसे में घायल हुए हैं। इसके अलावा पप्पूलाल बैरवा 34 साल निवासी केरिया खुर्द भिनाय अजमेर, सतवीर जाटव 31 साल निवासी बरगंमा हिण्डौनसिटी करौली, उर्मिला रावत 32 साल निवासी बिहाररतनपुरा जवाजा ब्यावर, मंजू देवी बंजारा 28 साल निवासी त्रिलोकीपुरा मकसूदनगढ़ गुना एमपी, प्रकाश लुहार 35 साल निवासी बम्बोर झंवर जोधपुर, ज्योति लुहार 20 साल निवासी कुड़ी जोधपुर, उमर फारुख 47 साल निवासी सुकेत कोटा, जमनालाल अहिरवाल 40 साल निवासी सेमलापार सुतालिया राजगढ़ एमपी, यशपाल रावत 10 साल निवासी बिहाररतनपुरा जवाजा ब्यावर तथा प्रवीण रावत 8 साल निवासी बिहाररतनपुरा जवाजा ब्यावर भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं।


मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस सम्मेलन में प्रस्तुत किए राजस्थ . . .
2026-10-14 17:51:13
सरकारी ई-मेल आईडी की सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी . . .
2026-10-14 17:46:27
29 नवंबर को होगा विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह, 71 सदस्यीय आयोजन सम . . .
2026-10-14 13:51:42
जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच पानी की बोतल भरने से मना करन . . .
2026-10-14 18:00:14
जयपुर में नवरात्रि के साथ ही गरबा महोत्सव की रौनक शुरू,गरबा में ग . . .
2026-10-13 18:00:43
कांग्रेस ने 57 जिला परिषद उम्मीदवारों की घोषणा की . . .
2026-10-13 17:54:39